भाजपा ने किया झारखंड सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन

झारखण्डभाजपा ने किया झारखंड सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन
spot_img
spot_img

पाकुड़ । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार बीते कल रांची में सचिवालय घेराव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में आज पाकुड़ भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज साहा, अरुण चौधरी, सदानंद रजवार, मनोरंजन सरकार के संयुक्त नेतृत्व में पाकुड़ बिरसा चौक से पद यात्रा के माध्यम से माथे पर काला पट्टा लगाकर अटल चौक तक पहुंच कर झारखंड सरकार का जमकर विरोध प्रदर्शन के साथ साथ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का पुतला दहन किया गया।

आज का कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बाबूधन मुर्मू, पूर्व जिला अध्यक्ष बिबेकानंद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, भाजपा नेता बिशनाथ भगत, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सबरी पाल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष अजीत रविदास, जिला सोशल मीडिया प्रभारी जयंत मंडल, जिला मीडिया सह प्रभारी असीम मंडल, प्राची चौधरी, पिनका पटेल, रूपेश भगत, पवन भगत, सुमित चौबे, अभिक दास, विष्णु पांडे, आदि उपस्थित रहें।

Check out our other content

Meet Our Team

Dharmendra Singh

Editor in Chief

Gunjan Saha

Desk Head

Most Popular Articles