दानियल किस्कू ने जरूरतमंद को किया रक्तदान

झारखण्डदानियल किस्कू ने जरूरतमंद को किया रक्तदान
spot_img
spot_img

पाकुड़ । भारतीय जनता पार्टी, बिचामहल मंडल के महामंत्री गणेश मंडल की पत्नी पाकुड़ सदर अस्पताल में इलाजरत है। पिछले कई दिनों से वे अस्पताल में भर्ती हैं।

आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लिट़्टीपाड़ा के पूर्व प्रत्याशी दानियल किस्कू अस्पताल जाकर उनका हालचाल पूछा। उनका इलाज कर रहे डॉक्टर से संपर्क करने पर पता चला कि उन्हें रक्त की आवश्यकता है। जानकारी मिलते ही दानियल किस्कू सीधे ब्लड बैंक पहुंचे और उन्होंने गणेश मंडल की पत्नी के लिए रक्तदान किया।

रक्तदान के उपरांत दानियल किस्कू ने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ हमारा संबंध सिर्फ राजनीतिक ही नहीं भावनात्मक लगाव भी है। रक्तदान महादान है। बिचामहल मंडल महामंत्री गणेश मंडल की पत्नी के स्वस्थ होने तक हम सब उनके साथ खड़े हैं। यही भाजपा परिवार की ताकत है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अमृत पांडे, पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी उपस्थित थे।

Check out our other content

Meet Our Team

Dharmendra Singh

Editor in Chief

Gunjan Saha

Desk Head

Most Popular Articles