Monday, May 12, 2025
Homeअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रांत की कार्यकारिणी बैठक हुई

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रांत की कार्यकारिणी बैठक हुई

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़ । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रांत की दो दिवसीय प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक की शुरुआत आज शनिवार को पाकुड़ स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में हुई।

बैठक का उद्घाटन राष्ट्रीय-सह संगठन मंत्री गोविंद नायक, प्रदेश अध्यक्ष डा० ओपी सिन्हा, प्रदेश मंत्री सोमनाथ भगत, प्रदेश संगठन मंत्री राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से विद्या की देवी मां शारदे एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर फूल अर्पित कर और दीप प्रज्‍वलित कर किया।

बैठक के पहले दिन विद्यार्थी परिषद की झारखंड प्रांत की कार्यकारिणी टोली ने झारखंड की शैक्षणिक दुर्दशा, दिग्भ्रमित युवा और राज्य के विकास में बाधक दिशाविहीन वर्तमान राज्य सरकार विषयों पर चर्चा की।

अभाविप झारखंड के प्रदेश संगठन मंत्री राजीव रंजन ने विद्यार्थी परिषद के 75 वर्ष पूर्ण होने पर झारखंड के सभी जिलों में आयोजित हुए छात्र सम्मेलन, शैक्षणिक परिसरों में हुए आंदोलन, सभी जिलों के छात्र समूह की समस्याओं की जिलावार समीक्षा की। राज्य के सभी प्रखंडों में विद्यार्थी परिषद के कार्यों के माध्यम से प्रत्येक छात्र को परिषद के प्रयासों का लाभ मिल सके इसके लिए परिषद के कार्यकर्ताओं को प्रतिबद्धता के साथ राष्ट्र निर्माण के कार्य में जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोविंद नायक ने कहा कि परिषद में शिक्षा कार्य और आगामी कार्य योजना के लिये तथा संगठन के विस्तार हेतु प्रदेश कार्यकारिणी बैठक महत्वपूर्ण है। वर्तमान में 3900 से ज्यादा इकाई एवं 34 लाख से भी अधिक कार्यकर्ता अभाविप से जुड़कर राष्ट्रहित एवं छात्रहित के प्रति अग्रसर है।

विद्यार्थी परिषद के झारखंड प्रदेश मंत्री सोमनाथ भगत ने कहा कि शिक्षा युवाओं के प्रति अत्यंत आवश्यक है, जिसमें अभाविप के कार्यकर्ता तन-मन से सजग रहते है। वर्तमान झारखंड सरकार छात्र विरोधी सरकार हैं नियोजन नीति के नाम पर सभी छात्रों को उलझा के रख अपनी राजनीतिक रोटी सेक रहे हैं जानबूझकर गलत नियोजन नीति बनाते हैं ताकि कोर्ट उसे खारिज कर दे और इन्होंने जो चुनाव में 500000 नौकरी देने का वादा किया था बात उससे पहले ही तल जाएं। केंद्र सरकार द्वारा लाई गई नई शिक्षा नीति हम छात्रों के लिए लाभदायक साबित होगी।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ० ओ० पी० सिन्हा ने पिछले 1 वर्ष भर में झारखंड प्रदेश में हुए अभाविप के कार्यों की समीक्षा की एवं आगामी 1 वर्ष के कार्यक्रमों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की।

इस बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद के विशेष आमंत्रित सदस्य-सह-झारखंड प्रांत के प्रांत प्रमुख डॉ० पंकज कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद के सदस्य डॉ० कमलेश कुमार कमलेंदु, प्रांत उपाध्यक्ष सुमनलता, राष्ट्रीय जनजातीय कार्य सह प्रमुख प्रमोद राउत, राष्ट्रीय खेल संजोजक पालव्वी गाड़ी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रताप सिंह सहित प्रांत के सभी जिलों से सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments