Thursday, February 19, 2026
Homeआकांक्षा योजना के तहत 10 विद्यार्थियों का चयन, अब सरकार उठाएगी आगे...
एडिटर इन चीफ
धर्मेन्द्र सिंह

आकांक्षा योजना के तहत 10 विद्यार्थियों का चयन, अब सरकार उठाएगी आगे की पढ़ाई का खर्च

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

 शशिकांत ओझा/पलामू. शिक्षा के क्षेत्र में पलामू के बच्चे बेहतर कर रहे हैं. सरकार भी प्रतिभावान छात्र छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है. इन्हीं में से एक योजना आकांक्षा के तहत जिले से 10 विद्यार्थियों का चयन हुआ है. अब राज्य सरकार रांची में इन बच्चों को निशुल्क मेडिकल, इंजीनियरिंग व क्लैट की तैयारी कराएगी. इसका प्रवेश परीक्षा निकालने वाले छात्रों को सरकार अपने खर्च पर दाखिला भी दिलाएगी और पढ़ाई पूरी कराएगी.

पलामू जिला से आकांछा 40 के लिए 10 बच्चो का चयन हुआ है. जिसमें 5 बच्चे आश्रम आवासीय विद्यालय के है. यह विद्यालय कल्याण विभाग द्वारा परिकल्प है और विद्या विकास समिति द्वारा प्रमंडल स्तरीय संचालित है. जिले से सफल छात्रों में प्रेमशंकर सिंह, सुनील सिंह, शुभम कुमार सिंह, युवराज सिंह, राम कुमार उरांव, रत्न प्रिया, चंद्र देव परहिया, निलाक्षी कुमारी, कौशल कुमार, नेहा कुमारी शामिल हैं.

रांची में दो साल तैयारी कराई जाएगी
आश्रम आवासीय विद्यालय के प्राचार्य दिवाकर ने बताया आकांक्षा योजना के तहत प्री व मैंस दो परीक्षा ली जाती है. इसके लिए स्कूल में शाम 6 से 8 बजे तक स्पेशल क्लास चलाई जा रही थी. सफल छात्रों जैक द्वारा संचालित जिला स्कूल रांची में ये दो साल तैयारी कराई जायेगी. जिसके बाद पढ़ाई का खर्च भी सरकार उठाएगी.

दसवीं के अपीयरिंग छात्र छात्राओं ले सकते लाभ
दिवाकर ने बताया की यह योजना राज्य सरकार की है. जिसका संचालन जैक बोर्ड द्वारा होता है. यह परीक्षा को साल में एक बार आयोजित होती है. जिसमें चयनित विद्यार्थियों को नि:शुल्क मेडिकल, इंजीनियरिंग और क्लैट की तैयारी कराई जाती है. इसमें प्री और मेंस दो परीक्षा आयोजित होती है. मैट्रिक के अपीयरिंग छात्र जो मेडिकल, इंजीनियरिंग और क्लैट में अपना भविष्य संवारना चाहते है वो इस योजना का लाभ ले सकते हैं.

Tags: Jharkhand news, Local18, Palamu news

[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments