Wednesday, February 18, 2026
Homeपाकिस्तान ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को 4 विकेट से हराया, 238...
एडिटर इन चीफ
धर्मेन्द्र सिंह

पाकिस्तान ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को 4 विकेट से हराया, 238 रन बनाने वाले सऊद शकील बन हीरो

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

Sri Lanka vs Pakistan 1st Test Match Report: पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच को 4 विकेट से अपने नाम करने के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. मैच की चौथी पारी में टीम को 131 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उन्होंने इमाम उल हक के नाबाद अर्धशतक के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. इस मैच में पाकिस्तान के लिए युवा खिलाड़ी सऊद शकील ने कुल 238 रन बनाने के साथ टीम की जीत में मुख्य भूमिका अदा की.

सऊद शकील ने दूसरी पारी में भी बनाए 30 रन

पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान के लिए बल्ले से युवा खिलाड़ी सऊद शकील का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला. पहली पारी में जब टीम 101 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा चुकी थी. उस समय सऊद ने एक छोर से पारी को संभालते हुए 208 रनों की अहम नाबाद पारी खेलने के साथ स्कोर को 461 तक पहुंचा दिया. इससे पाकिस्तान की टीम श्रीलंका के पहली पारी के स्कोर से 100 से अधिक रनों की बढ़त हासिल कर सकी.

इसके बाद सऊद शकील ने दूसरी पारी में भी 38 गेंदों में 30 रनों की पारी अहम समय पर खेलते हुए टीम की जीत में योगदान दिया. इस मैच में सऊद शकील के बल्ले से कुल 238 रन देखने को मिले. पाकिस्तान के लिए इसके अलावा इमाम उल हक ने दूसरी पारी में 50 रनों की नाबाद पारी खेली. पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी में अबरार अहमद ने इस मैच में 6 विकेट हासिल किए.

श्रीलंका की तरफ से धनंजया डी सिल्वा ही दिखा पाए बेहतर प्रदर्शन

इस मुकाबले में श्रीलंकाई टीम के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उनकी तरफ से दोनों पारियों में धनंजया डी सिल्वा का ही सिर्फ बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला. धनंजया ने पहली पारी में जहां 122 रन बनाए तो वहीं दूसरी पारी में उनके बल्ले से 82 रन देखने को मिले. श्रीलंका की तरफ से इस मैच में गेंदबाजी में प्रभात जयसूर्या ने 7 जबकि रमेश मेंडिस ने 6 विकेट हासिल किए. अब दोनों टीमों के बीच में सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 जुलाई से कोलंबो के मैदान पर खेला जाएगा.

 

यह भी पढ़ें…

Asia Cup 2203: एशिया कप ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किल, वर्ल्ड कप में झेलनी पड़ेगी ये बड़ी समस्या



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments