[ad_1]
अनंत कुमार/गुमला. गुमला के रायडीह प्रखंड के पतराटोली बस पड़ाव के समीप दिनेश के ठेले में 1 रुपये में एक पीस धुस्का मिलता है. इसका स्वाद ऐसा कि ठेला लगते ही बंद होने तक धुस्का खाने वाले ग्राहकों का तांता लगा रहता है. यहां का धुसका पूरे क्षेत्र में चर्चित है. इस ठेले में धुस्का के साथ छोला, चटनी, खट्टा, प्याज इत्यादि शुद्ध सखुवा के पत्ते से बने दोना में परोसा जाता है.
यह ठेला रोजाना सुबह 11 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक लगता है. ठेला लगते के साथ ही ग्राहकों का आना शुरू हो जाता है. गुमला जाने या आने वाले और चैनपुर डुमरी जाने वाले यहां रुक कर धुसका का स्वाद चख कर ही जाते हैं. साथ ही इस ठेले की बर्रा और फुचका भी लोग खूब पसंद करते हैं. 10 रुपए के धुस्का में लोगों का पेट भर जाता है और टेस्ट ऐसा कि बार-बार लोग यहां पहुंचते हैं.
रोज आते हैं 300 से ज्यादा लोग
दिनेश कुमार साहू ने बताया कि मैं यह काम 2005 से कर रहा हैं. शुरुआत में ₹1 में 2 पीस धुस्का बेचते थे. महंगाई बढ़ती गई और अब 1 रुपये पीस धुस्का बेचते रहे हैं. हमारे यहां का धुस्का पूरे जिले में प्रसिद्ध है. इसके अलावा बहुत दूर-दूर से भी लोग यहां खाने पहुंचते हैं और रोजाना 300 से 400 लोग खाने पहुंचते हैं.
कई साल से खा रहे धुसका
वहीं, ग्राहक शंकर साहू ने बताया कि हम लोग यहां के स्थानीय हैं. जब से ठेला लग रहा है, तब से हम लोग यहां नियमित रूप से खाने आते हैं. यहां सरसों के तेल से धुस्का बनाया जाता है और दोने में परोसा जाता है, जिससे टेस्ट और भी बढ़ जाता है और रेट भी ठीक है.
.
Tags: Food 18, Gumla news, Jharkhand news, Local18
FIRST PUBLISHED : July 23, 2023, 15:03 IST
[ad_2]
Source link


