Sunday, May 11, 2025
HomeRocky Aur Rani Kii Prem Kahaani देखने पहुंची Deepika Padukone, Ranveer Singh...

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani देखने पहुंची Deepika Padukone, Ranveer Singh का थामे दिखीं हाथ

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

Prabhasakshi

शुक्रवार को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई एक मशहूर सिनेमाघर में स्पॉट हुए। दोनों यहाँ फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ देखने पहुंचे थे। सिनेमा हाल से निकलने के दौरान जोड़ा हाथों में हाथ डाले नजर आया। दीपिका पैपराजी को देखकर मुस्कुराती नजर आई।

बी-टाउन के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पिछले कुछ महीनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते में खटाश आने की अफवाहें उड़ रही हैं। हाल ही में दीपिका अपने पति रणवीर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल नहीं हुई थी। इसके बाद से जोड़े के अलग होने की खबरें सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई थी। लेकिन अब दीपिका और रणवीर ने अलग होने की इन खबरों को अपने स्टाइल में खारिज कर दिया है। बीते दिन दोनों हाथों में हाथ डाले मुंबई में स्पॉट हुए। इस दौरान के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दोनों को साथ में देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं।

हाथों में हाथ डाले नजर आए दीपिका और रणवीर

शुक्रवार को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई एक मशहूर सिनेमाघर में स्पॉट हुए। दोनों यहाँ फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ देखने पहुंचे थे। बता दें, अभिनेत्री ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग मिस कर दी थी। इसलिए वह अभिनेता के साथ इसे सिल्वर स्क्रीन पर देखने पहुंची थीं। सिनेमा हाल से निकलने के दौरान जोड़ा हाथों में हाथ डाले नजर आया। दीपिका पैपराजी को देखकर मुस्कुराती नजर आई। रणवीर ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था, इसलिए उनकी मुस्कुराहट कैमरों में कैद नहीं हुई। जोड़े के फैंस जो अफवाहों की वजह से काफी परेशान थे, उन्हें अब थोड़ा सुकून मिल गया है। दीपिका और रणवीर को साथ में देखकर लोग काफी खुश हैं।

 14462188498 0 Deepika Padukone

14464547255 0 Deepika Padukone 1

रणवीर सिंह ने दीपिका को दिखाई अपनी फिल्म

दीपिका पादुकोण को ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ दिखाने ले जाने से पहले रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक सेल्फी शेयर की थी। इस सेल्फी के साथ उन्होंने लोगों को बताया कि वह अपनी पत्नी को फिल्म दिखाने के लिए लेकर जा रहे हैं और सब से सवाल पूछा कि दीपिका को फिल्म कैसी लगेगी। अभिनेता ने लोगों को तीन ऑप्शन दिए थे। पहला ऑप्शन था कि दीपिका को ये फिल्म पसंद आएगी। दूसरा था कि दीपिका को ये फिल्म बहुत ज्यादा पसंद आएगी और तीसरा ऑप्शन था कि चुप कर चप्पल खाएगा। अभिनेता के इस पोल पर भी लोगों ने जमकर वोट किये थे।

अन्य न्यूज़



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments