[ad_1]
रुपांशु चौधरी/हजारीबाग.भारत में काठी रोल के दीवाने आपको हर जगह मिल जायेंगे.कोलकाता की इस डिश में ऑथेंटिक स्वाद लाना थोड़ा मुश्किल है. लेकिन अगर आप झारखंड के शहर हजारीबाग से है तो आपको 30 से 70 रुपए तक में स्वादिष्ट और लजीज काठी रोल खाने को मिल जायेगा. हजारीबाग के मटवारी स्तिथ रवि काठी रोल सेंटर के संचालक रवि कुमार कहते है कि उनका यह 2017 से संचालित है. पहले ये दुकान में उनके भाई चलाते थे. बाद में वो खुद इस दुकान को चलाने लगे. इस दुकान में 30 से लेकर रुपए तक में सभी प्रकार के रोल मिल जाते है. रॉल का बेस लच्छा रॉल होता है.
लच्छा रोल बनाने के लिए सबसे पहले मैदा, पानी और तेल का एक मिश्रण तैयार किया जाता है। फिर उसे लगभग घंटे ऐसे ही रखा जाता है ताकि मिश्रण अच्छे से सेट हो जाएं. फिर उसे बेल कर लच्छा का आकार दिया जाता है. ग्राहक के पसंद के अनुसार उसमें मसालें भरे जाते है. दुकान में लगभग रोजाना 20 से 30 किलो मैदा की खपत है. वहीं 10 किलो पनीर का रोल रोजाना बिक जाता है। चिकन रोल की बात की जाए तो इसमें 20 किलो से अधिक चिकन रॉल बिक जाता है.ग्राहक स्वप्निल शिवम बताते है कि वो इस दुकान में लगभग 4 साल से आ रहे है. जब भी मटवारी आना होता है तो यहां के काठी रोल का लुत्फ अवश्य उठाता हूं. लच्छा रॉल शहर में सबसे बेहतरीन यहीं मिलता है। यहां रोल के अंदर का मसाला सबसे बढ़िया होता है.
क्या है कीमत
रवि काठी रोल सेंटर में वेज रोल की कीमत 30 रुपए, पनीर रोल 50 रुपए, एक अंडे का अंडा रोल 35 रुपए, दो अंडे का अंडा रोल 45 रुपया, चिकन रोल 60, चिकन एग रोल 65, डबल एग चिकन रोल की कीमत 70 रुपए है.आप इस दुकान का काठी रोल घर में मंगवाकर भी खा सकते है. इसके लिए आपको जोमैटो से ऑर्डर करना होगा। जोमैटो में इसका नाम क्वालिटी काठी रोल सेंटर है. दुकान पर जाकर आनंद लेने के लिए आपको हजारीबाग मटवारी आना होगा। सहूलियत के लिए आप फोन और गूगल मैप का भी सहारा ले सकते है लिंक और फोन नम्बर नीचे दिया गया है.
062040 65159
https://g.co/kgs/7uhoFY
.
Tags: Food 18, Hazaribagh news, Jharkhand news, Local18
FIRST PUBLISHED : July 31, 2023, 14:12 IST
[ad_2]
Source link


