Sunday, April 26, 2026
Homeडबल एनर्जी के साथ दिखा 'जवान' का 'जिंदा बंदा', शाहरुख खान का...
एडिटर इन चीफ
धर्मेन्द्र सिंह

डबल एनर्जी के साथ दिखा ‘जवान’ का ‘जिंदा बंदा’, शाहरुख खान का ये अंदाज बजा रहा डंका

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

Image Source : SCREEN GRAB
शाहरुख खान।

शाहरुख खान की ‘जवान’ का ट्रेलर बीते दिनों रिलीज हुआ था। फैंस के बीच फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। प्रीव्यू देखने के बाद से ही फैंस में फिल्म की कहानी को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गया है। फिल्म को लेकर ट्विटर पर आए दिन चर्चा हो रही है। कई फैंस ने फिल्म की कहानी भी खुद से बनानी शुरू कर दी है। मेकर्स भी लगातार फिल्म से जुड़ी हर नई अपडेट साझा कर रहे हैं। इसी के साथ फिल्म का पहला गाना आज रिलीज कर दिया गया है। गाने में शाहरुख खान जमकर धमाल मचाते नजर आ रहे हैं।

दमदार है गाना


‘जवान’ को लेकर फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है। आज फिल्म का पहला गाना ‘जिंदा बंदा’ जारी कर दिया गया है। प्रीव्यू में एक्शन से भरपूर सीन्स और किक देने वाले रोमांच की झलक दिखाने के बाद अब मेकर्स ने दमदार गाना फैंस के साथ साझा किया है। शाहरुख खान गाने में रेड शर्ट और ब्लैक पैंट पहने थिरकते नजर आ रहे हैं। जेल में कई सारे बैकग्राउंड डांसर के साथ शाहरुख खान अपने डांस से आग लगा रहे हैं। गाने को अनिरुद्ध रविचंगद्रन ने कंपोज किया, लिरिक्स इरशाद कामिल के हैं। वहीं गाने को आवाज भी अनिरुद्ध ने दी है।

ये है फिल्म की स्टारकास्ट

बता दें, एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में नजर आएंगे। उनके साथ फिल्म में नयनतारा लीड एक्ट्रेस के रूप में दिखेंगी। इसके साथ ही फिल्म में दीपिका पादुकोण भी एक छोटे रोल में नजर आएंगी। वहीं फिल्म में मुख्स विलेन की भूमिका विजय सेतुपति निभा रहे हैं। ऐसे में फिल्म का स्टारकास्ट कमाल का होने वाला है।  

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

यह गाना अब सभी प्रमुख म्यूजिक प्लेटफार्मों पर हिंदी (जिंदा बंदा), तमिल (वंधा एडम), और तेलुगु (धूम्मे धूलिपेला) में उपलब्ध है। ‘जवान’  रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहा है, जो एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित हैं। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें: ‘गदर 2’ में दो विलेन बढ़ाएंगे सनी देओल की मुश्किलें, तारा सिंह से टकराने के लिए एक ने इतने सालों से नहीं बनाई दाढ़ी

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने कमाई में तीसरे दिन पकड़ी तेज रफ्तार, फैंस के दिलों पर किया कब्जा

Latest Bollywood News



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments