Friday, April 24, 2026
Homeबच्चों को बनाना चाहते हैं डांस एक्सपर्ट, यहां कम फीस में निखर...
एडिटर इन चीफ
धर्मेन्द्र सिंह

बच्चों को बनाना चाहते हैं डांस एक्सपर्ट, यहां कम फीस में निखर आएगा टैलेंट

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

राजाराम मंडल/मधुबनी. डांस एक ऐसी विधा है, जो हमेशा से युवाओं को अट्रैक्ट करती रही है, लेकिन अक्सर कोरियोग्राफर नहीं मिलने के कारण युवा बेहतरीन डांस करने से चूक जाते हैं. कोरोना के बाद यह देखा गया है कि कई बच्चे यूट्यूब से भी डांस सीखने का प्रयास करते रहते हैं. ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपका बच्चा बढ़िया डांसर बने तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. मधुबनी शहर में ही बेहद कम फीस देकर आप अपने बच्चों को डांस का हर स्टेप सीखा सकते हैं.

हाल ही में मधुबनी के गांधी चौक पर इवोल्यूशन डांस स्कूल शुरू हुआ है. यहां बच्चों को हर तरीके का डांस सिखाया जाएगा, जैसे लॉकिंग पॉपिंग, क्रंपिंग, हिप हॉप, बॉलीवुड, न्यू स्कूल, ओल्ड स्कूल आदि. डांस स्कूल खुलने से जिले भर के बच्चों को सुविधा मिली है. हालांकि, कुछ समय पहले एक डांस स्कूल था भी तो फीस बहुत ज्यादा होने के कारण हर कोई अपने बच्चों को वहां नहीं भेज पा रहा था.

इंजीनियरिंग की कर रहे थे तैयारी, अब सीखा रखे डांस
इस डांस स्कूल के कोरियोग्राफर मनीष ठाकुर और आजाद चौधरी हैं, जो कुछ समय पहले तक इंजीनिरिंग की तैयारी कर रहे थे, लेकिन अब बच्चों को डांस सीखा रहे हैं. उनका मानना है कि पहले बच्चों के पास ऑपर्च्युनिटी नहीं थी, लेकिन अब हम लोग बच्चों को बहुत आगे तक ले जाने की सोच रहे हैं. इस पहल से मधुबनी के हर गांव और शहर के बच्चे डांस के बारे में जान पाएंगे और मधुबनी के बच्चे भी रियलिटी शो में आ पाएंगे. उन्होंने बताया कि यहां मात्र 500 रुपए में डांस सिखाया जाता है. महीने में 25 दिन डांस की क्लास लगती है.

Tags: Bihar News, Dance, Latest hindi news, Local18, Madhubani news

[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments