Thursday, May 15, 2025
HomeTwitter (X) के हेडक्वार्टर की छत से हटाया गया 'X' लोगो, ये...

Twitter (X) के हेडक्वार्टर की छत से हटाया गया ‘X’ लोगो, ये थी वजह

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

हाल ही में एलन मस्क (Elon Musk) ने Twitter की नीली चिढ़िया वाले लोगो (logo) को ‘X’ के साथ बदल दिया था। इसके बाद कंपनी के सैन फ्रांसिस्को स्थित मुख्यालय पर एक बड़ा ‘X’ लोगो लगाया गया। हालांकि, एक के बाद एक हो रही इन रोचक घटनाओं के बाद अब, मुख्यालय की ऊंची इमारत के ऊपर लगाया गया विशाल ‘X’ हटा दिया गया है। X (पूर्व में Twitter) के मुख्यालय को चिह्नित करने वाले इस चमकदार ‘X’ को आसपास रहने वालों की शिकायतों के बाद उतारा गया। चलिए अधिक जानते हैं।

ऑनलाइन सोशल मीडिया और सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ‘X’ के सैन फ्रांसिस्को स्थित मुख्यालय पर लगे विशाल ‘X’ लोगो को हटा दिया गया है। समाचार एजेंसी Reuters के अनुसार, इसके पीछे इस लोगो से निकलने वाली चमकदार रोशनी थी, जिसके लिए आसपास रहने वाले लोगों द्वारा 24 शिकायतें मिलीं। इसके बाद, बिल्डिंग का निरीक्षण किया गया और सोमवार को इसे हटा दिया गया। इतना ही नहीं, संपत्ति के मालिक को अब इस रोशनी वाले लोगो को बिना अनुमति लगाने के लिए जुमार्ना देना पड़ रहा है। 

दिलचस्प बात यह है कि रिपोर्ट के अनुसार, X ने दावा किया है कि लोगो को हटाए जाने का फैसला स्वैच्छिक था, यह बोलते हुए कि उन्होंने इस इंस्टॉलेशन की वजह से कम्युनिटी पर पड़ने वाले प्रभाव पर पुनर्विचार किया।

बीते वीकेंड में, स्थानीय लोगों ने लाइट से ग्लो, पल्स और स्ट्रोब मोड पर चमकने वाले विशाल X लोगो के कई वीडियो बनाए और इसकी चकाचौंध करने वाली रोशनी की आलोचना की। X के प्लेटफॉर्म पर यूजर्स ने अपनी निराशा व्यक्त की, कुछ ने अपने बेडरूम के ठीक सामने चमकीले लोगो की कल्पना भी की।

रिपोर्ट आगे बताती है कि इस दौरान, X के प्रतिनिधियों ने शहर के अधिकारियों को दो बार छत पर जाने से मना कर दिया, जब उन्होंने लोगो का निरीक्षण करने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि यह चिन्ह केवल अस्थायी था। इसके बावजूद, बिना अनुमति के इंस्टॉलेशन करने के कारण अधिकारियों ने इसे हटाए जाने और जुर्माना लगाने का फैसला लिया।
 

[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments