Saturday, July 19, 2025
Homeसुप्रीम कोर्ट ने दिया भाजपा को झटका, सजा पर लगाया रोक

सुप्रीम कोर्ट ने दिया भाजपा को झटका, सजा पर लगाया रोक

राहुल गांधी की सजा पर रोक न्याय की जीत: उदय लखमानी

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
rajkumar bhagat photo

पाकुड़। कांग्रेस ने ‘मोदी उपनाम‘ से संबंधित टिप्पणी के मामले में कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दोषसिद्धि पर सुप्रीम कोर्ट तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया गया है। इससे कांग्रेसी खेमे में खुशी की लहर है।

कांग्रेस प्रदेश महासचिव-सह-साहेबगंज प्रभारी उदय लखमानी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी कोर्ट के फैसले स्वागत करती हैं। यह जीत न्याय की जीत है और भारत की जनता की जीत है। कोई भी ताकत जनता की आवाज को नहीं दबा सकती। सुप्रीम कोर्ट ने मोदी उपनाम से जुड़ी टिप्पणी को लेकर 2019 में दायर आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगा दी है।

मोदी सरनेम टिप्पणी मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव-सह-साहेबगंज प्रभारी उदय लखमानी ने कहा कि आज खुशी का दिन है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं। यह राहुल गांधी जी का दृढ़ विश्वास था कि न्याय की जीत होगी। नफरत, डर और अन्याय के विरुद्ध “इंडिया”की आवाज बुलंद रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments