Monday, September 15, 2025
Homeजिलाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में झामुमों ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस

जिलाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में झामुमों ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। झामुमों कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ जिले के पुराने बस स्टैंड के समीप अवस्थित वीर कुंवर सिंह भवन में जिलाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया।

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। सर्वप्रथम पार्टी के जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया तत्पश्चात पार्टी के जिला सचिव सुलेमान बास्की, जिला परिषद अध्यक्षा जुली ख्रिस्टमुनी हेम्ब्रम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम ने माल्यार्पण कर आदिवासी परंपरा अनुसार पूजा अर्चना किया।

विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि वर्ष 1982 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने जब विश्व आदिवासी दिवस की घोषणा की तब से लेकर आजतक आदिवासी दिवस मनाया जाता है। आदिवासियों की जमीन के नीचे काफी मात्रा में खनिज संपदा मौजूद है। लेकिन इतना होने के बावजूद भी आदिवासी समुदाय जानकारी के अभाव में वेवश जिंदगी जीने को मजबूर है। वहीं कई रसूखदार व साहूकार आदिवासियों की संपत्ति का हनन कर अपनी रोटी सेक रहे है। झारखंड राज्य के जनक दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी ने आदिवासी हितों की रक्षा की लड़ाई हमेशा से लड़ी। दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी ने आदिवासी समुदाय से नशापान छोड़ने की अपील करते हुए जल, जंगल-जमीन की लड़ाई लड़ी जो आज भी हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में जारी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आदिवासी कल्याण के लिए आदिवासी महापुरुषों के नाम से अनेकों योजनाओं को हमारे बीच देने का काम किया। आदिवासी महानायक वीर शहीद सिदो कान्हू, चाँद भैरव, फूलों झानू ने भी आदिवासी हितों की रक्षा की लड़ाई लड़ते हुये अपने प्राण न्योछावर कर दिए। परन्तु आज भी उनके सपने पूरे नही हो सकें क्योंकि आज भी आदिवासी समुदाय शिक्षा के क्षेत्र में काफी निचले पायदान पर है, जबतक आप शिक्षित नहीं होंगे तबतक आपके अधिकारों का हनन होता रहेगा। इसलिए राज्य की लोकप्रिय हेमंत सरकार शिक्षा के क्षेत्र में काफी प्रयास कर रही है। माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना लागू किया ताकि आदिवासी समुदाय के लोग भी विदेशों में जाकर निःशुल्क शिक्षा ग्रहण कर अपनी जाति, समुदाय व राज्य का नाम रौशन कर सकें।

वहीं जिला सचिव सुलेमान बास्की ने कहा कि भारत देश मे विभिन्न जाति व धर्म के लोग रहते है, भारत देश अनेकता में एकता का प्रतीक है। भारत के साथ साथ पूरे विश्व में आदिवासी दिवस काफी धूमधाम से मनाया जाता है। पूरे भारत में आदिवासी काफी संख्या में निवास करते है, वे शांतिपूर्ण तरीके से अपना अपना जीवन व्यतीत करते है लेकिन वर्तमान समय में अपने हक अधिकारों के लिए एकजूट रहने की जरूरत है। आदिवासी समाज आज भी शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़े है। आदिवासी समाज के लोगों को अपने बच्चों की शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक पहल करना चाहिए। आज राज्य की बागडोर एक आदिवासी मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के हाथों में है। हेमंत सरकार आदिवासी हित को देखते हुए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। हम सभी आदिवासी भाई बहनों को जरूरत है उन योजनाओं का लाभ स्वयं भी ले और औरों को भी दिलाये।

वहीं यूवा खेल कूद एवं संस्कृति विभाग के राज्य सदस्य सह युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर कहा कि पूरे विश्व मे आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया जाता है, हम प्रकृति के असली पूजक है, वक़्त है पूरे आदिवासी समुदाय को एक जुट रहने की, अगर आदिवासी समुदाय एकजुट रहे तो मणिपुर जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति कभी नही होगी। हम आदिवासी जल जंगल जमीन के रक्षा हेतु सदियों से कृतसंकल्पित है। हम अगर जल जंगल को बचाना छोड़ दे तो वन के साथ साथ वन्य प्राणी भी खत्म हो जाएंगे। सांस लेने के लिए ऑक्सिजन की भी कमी हो जाएगी। हम सभी जंगलों में रहकर उनकी रक्षा करते हुए साधारण जीवन व्यतीत करते है लेकिन हम आज भी पिछड़े है, आज भी हमारे अधिकारों का हनन होता है, आदिवासी दिवस के मौके पर हम सब एकजुट रहने के साथ साथ प्रकृति के रक्षा की शपथ ले।

मौके पर जिला संगठन सचिव महमूद आलम, जिला कोषाध्यक्ष बाबुधन मुर्मू, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान, युवा जिला सचिव उमर फारूक, जिला संयुक्त सचिव तनवीर आलम, मजदूर मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार चौबे, केंद्रीय सदस्य मिथिलेश घोष, केंद्रीय सदस्य अमित भगत, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, प्रखंड सचिव राजेश सरकार, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, अमड़ापाड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, अमड़ापाड़ा प्रखंड महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता मुर्मू, लिट्टीपाड़ा महिला अध्यक्ष अना हेम्ब्रम, जिला सदस्य अजफारुल शेख, जिला सदस्य संजीत भगत, जिला सदस्य नाजिर सोरेन, आफताब आलम, फरिजुद्दीन शेख़, अमीरुल इस्लाम, सत्तार शेख, आलमगीर आलम, फुरकान, नाईकी सोरेन, बोलाई किस्कु, मुबारक़ हुसैन, एस्टेफन मुर्मु, मंगल, मुर्मू, साफिरूद्दीन, हासिम खान, अनेकुल आलम, सेलिम शेख, मो० फरीज, प्रियंका मरांडी, ऐमिली सोरेन, मानती हेम्ब्रम, शांति हांसदा, हेलेना हेम्ब्रम, आग्नेश मरांडी, पीयूष हेम्ब्रम, जवाहर सिंह, प्रकाश सिंह, अब्दुल कादिर, अबुल कलाम, चंदलाल टुडू, रोहित टुडू, सरकार हांसदा, फूल मोहम्मद, तनवीर अली, जमशेद आलम, शौकत अली, रंजीत भगत, राजीव कुमार सहित सैकड़ों सदस्य व समर्थक मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments