Saturday, April 19, 2025
Homeविधानसभा चुनावों को लेकर BJP की बड़ी बैठक, PM Modi भी हुई...

विधानसभा चुनावों को लेकर BJP की बड़ी बैठक, PM Modi भी हुई शामिल, लिए जा सकते हैं बड़े निर्णय

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

ANI

मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर हुई इस बड़ी बैठक में राज्य भाजपा से भी कई नेता शामिल हुए जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मध्य प्रदेश कैंपेनिंग कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के नाम हैं।

मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अभी से ही अपनी तैयारी में जुट गई है। इन सब के बीच आज भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बड़ी बैठक दिल्ली में हो रही है। यह बैठक पूरी तरीके से मध्यप्रदेश पर केंद्रित है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए। साथ-साथ मध्य प्रदेश के प्रभारी भूपेंद्र यादव और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव भी इस बैठक में शामिल हुए। माना जा रहा है कि आने वाले 1-2 दिनों में भाजपा मध्य प्रदेश को लेकर कई बड़े कदम उठा सकती हैं।

मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर हुई इस बड़ी बैठक में राज्य भाजपा से भी कई नेता शामिल हुए जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मध्य प्रदेश कैंपेनिंग कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के नाम हैं। सूत्रों ने कहा कि यह बैठक बुलाया जाना इस बात का भी संकेत है कि राज्यों के चुनाव प्रचार अभियान में केंद्रीय नेतृत्व की अधिक भागीदारी हो सकती है। सूत्रों ने कहा कि राज्य नेतृत्व भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों तक पहुंचने सहित जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों पर प्रतिक्रिया देगा।

मध्य प्रदेश के अलावा इस साल छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होने की उम्मीद है। सीईसी की बैठक आयोजित करने का पार्टी का निर्णय आम तौर पर चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद ही होता है। ऐसे में अभी इस बैठक का आयोजन इस बात को रेखांकित करता है कि पांच राज्यों के चुनाव भाजपा के लिए कितना महत्व रखते हैं। सभी राज्यों में राजनीति तेज होती दिखाई दे रही है। 2024 चुनाव से पहले भाजपा के लिए ये सभी राज्य काफी मायने रखते हैं। 

अन्य न्यूज़



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments