[ad_1]
Prabhasakshi
गायक पिछले कई दिनों से अपनी इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे, जो आज आखिरकार अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गयी है। डॉक्यूमेंट्री ‘एपी ढिल्लों: फर्स्ट ऑफ ए काइंड’ नाम से रिलीज की गयी है। इसमें सिंगर के कनाडा की गलियों से निकलकर स्टारडम हासिल करने तक के सफर को दिखाया गया है।
आप उनके संगीत के बारे में तो जानते हैं लेकिन उनकी कहानी के बारे में कितना जानते हैं? ब्राउन मुंडे और एक्सक्यूसेस जैसे सुपरहिट गाने देने वाले गायक एपी ढिल्लों की डॉक्यूमेंट्री आज रिलीज हो गयी है। गायक पिछले कई दिनों से अपनी इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे, जो आज आखिरकार अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गयी है। डॉक्यूमेंट्री ‘एपी ढिल्लों: फर्स्ट ऑफ ए काइंड’ नाम से रिलीज की गयी है। इसमें सिंगर के कनाडा की गलियों से निकलकर स्टारडम हासिल करने तक के सफर को दिखाया गया है। एपी ढिल्लों की डॉक्यूमेंट्री को काफी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। गायक के संघर्ष और सफलता से लोग खुद को जोड़ते नजर आ रहे हैं।
स्पेशल स्क्रीनिंग में आए बड़े स्टार्स
बुधवार को मुंबई में एपी ढिल्लों ने अपनी डॉक्यूमेंट्री सीरीज की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी, जिसमें उनके गायक दोस्तों समेत बॉलीवुड के कई नामी सितारों ने शिरकत की। इन सितारों में बादशाह, सलमान खान और रणवीर सिंह शामिल थे। स्पेशल स्क्रीनिंग पर सितारों ने दिल खोलकर गायक पर प्यार लुटाया और बड़े ही जबरदस्त तरीके से उनका समर्थन किया। स्पेशल स्क्रीनिंग इवेंट से कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
वीडियो में, रणवीर सिंह ‘ब्राउन मुंडे’ गाना गाते हुए ढिल्लों को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। वहीं, उनके बगल में बैठे बादशाह ने भी अपने साथी का जमकर सपोर्ट किया। वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि भाई, हम फिल्म बाद में देखेंगे, पहले कुछ गाने बजाओ। रणवीर और बादशाह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ही पसंद किया जा रहा है।
[ad_2]
Source link