Friday, March 14, 2025
Homeपीएलवी प्रशिक्षण सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पीएलवी प्रशिक्षण सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर पीएलवी प्रशिक्षण सह ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में डिप्टी चीफ लीगल एट डिफेंस काउंसिल सिस्टम के नुकुमुद्दिन शेख ने पीएलवी की कार्य की समीक्षा की। साथ ही कानूनी जानकारी देते हुए कई महत्त्वपूर्ण बिंदु पर चर्चा की गई। 

नालसा, झालसा एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की गई। पीएलवी को दी गई जिम्मेवारी को कर्तव्यनिष्ठ होकर करने का निर्देश दिया गया साथ ही कार्य के दौरान किसी भी प्रकार के कोई परेशानी होती तो तुरंत कार्यालय को सूचित करने को कहा गया। ऐसे कई कानूनी जानकारी और योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

मौके पर पीएलवी सीमा साह, पिंकी मंडल, ज्योति कुमारी, चंदन रविदास, सायेम अली, खूदू राजवंशी, उत्पल मंडल, मोकमाउल शेख, नीरज कुमार राउत समेत अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments