Tuesday, May 13, 2025
Homeभारतीय जनसंघ के प्रणेता: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गयी

भारतीय जनसंघ के प्रणेता: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गयी

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, कुशल संगठनकर्ता, अंत्योदय के प्रणेता, परम देशभक्त पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, भारतीय जनता पार्टी पाकुड़ नगर के द्वारा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार शाह के नेतृत्व में राजापाड़ा कालीतल्ला स्थित रानी दिग्गी सरोवर के निकट पंडित दीनदयाल जी के आदमकद प्रतिमा पर बारी-बारी से पुष्प अर्पित व नमन करते हुए कार्यकर्ताओं ने मनाया। जयंती साथ ही साथ पाकुड़ नगर के सभी शक्ति केंद्र के बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए बड़े ही उत्साह पूर्वक जयंती मनाई।

आज के कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष अमृत पांडे, पाकुड़ विधानसभा के पूर्व विधायक आदरणीय बेनी प्रसाद गुप्ता, भाजपा प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा मरांडी, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, नगर परिषद के अध्यक्ष शंपा शाह, जिला उपाध्यक्ष हिसबी राय, दिलीप सिंह अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।

भाजपा के पूर्व विधायक आदरणीय बेनी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय मात्र राजनेता नहीं थे, वह उच्च कोटि के चिंतक विचारक और लेखक थे। उन्होंने शक्तिशाली और संतुलित रूप से विकसित राष्ट्र की कल्पना की थी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को हुआ था। वह अत्यंत ही गरीबी परिवार से आते थे। पंडित दीनदयाल जी का लक्ष्य अंत्योदय था। अंत्योदय यानी की हमारे बीच सबसे गरीबी में रह रहे वैसे लोगों का उत्थान करना समाज के अंतिम व्यक्ति यानी सबसे गरीब व्यक्ति का विकास करना पंडित दीनदयाल जी का लक्ष्य था। इसी मंत्र का पालन आज भारत देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के केंद्र सरकार के द्वारा चल रही योजनाओं के माध्यम से हो रही है।

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने सन 1951 में भारतीय जन संघ की स्थापना की थी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जन संघ के सह संस्थापक बने। पुनः कुछ वर्षों के अंतराल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन संघ के संस्थापक बने एवं पूरे देश में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नेतृत्व वाली जनसंघ की राजनीतिक के विचारधारा को आम जनता तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई।

बड़े ही दुर्भाग्य वर्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की मृत्यु 11 फरवरी 1968 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय रेलवे स्टेशन के निकट हुई

आज के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती के कार्यक्रम में कई प्रमुख कार्यकर्ता भूत अध्यक्ष प्रमुख रूप से उपस्थित थे जिसमें मुख्य रूप से जिला मंत्री पार्वती पासवान, नगर महामंत्री सोहन मंडल, प्राची चौधरी ,रतन भगत, सविता रविदास, गणेश रजक,सरस्वती देवी, अधिक दास , क्रांति देवी भोला शर्मा राजा हेंब्रम उपस्थित थे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments