पाकुड़। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष ने बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने कहा की भगवान बिरसा मुंडा को कोटि-कोटि नमन। उन्होंने कहा भगवान बिरसा मुंडा अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ भारत की आजादी में शरीक हुए थे। वे महान क्रांतिकारी नेता थे। उनके शौर्य एवं साहस से हमें सीख मिलती है। वीर शहीद भगवान बिरसा मुंडा का यह नारा अबुआ धरती आबुआ राज था। अंग्रेजी हुकूमत उनके नाम पर डरते थी एवं भयभीत रहते थे और अंग्रेज के पिट्ठू कांपते थे। ऐसे वीर पुरुष महान क्रांतिकारी नेता के जयंती पर उन्हें याद करते हुए कोटि-कोटि नमन।