पाकुड़। राज्य के मुख्यमंत्री सह झामुमों के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने पाकुड़ जिले के झामुमों कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा संवाद किया।
झामुमों जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम हेमंत सोरेन को बताया कि आदरणीय मुख्यमंत्री जी जिले आगमन की सूचना से कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है, पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोशोखरोश के साथ कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर प्रयासरत है। साथ कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार पार्टी के कार्यकर्ता पंचायत व गाँव स्तर के लोगों तक सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाकर उन्हें लाभान्वित करने का प्रयास करेंगे।
मौके पर लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी, पार्टी के जिला सचिव सुलेमान बास्की, जिला उपाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम, जिला उपाध्यक्ष समद अली, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, जिला परिषद अध्यक्षा जुली ख्रीस्तमुनी हेम्ब्रम, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, सचिव उमर फारूक, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान, सचिव हासिम खान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, सचिव सुशीला देवी, जिला कोषाध्यक्ष बाबुधन मुर्मू, जिला संगठन सचिव महमूद आलम, जिला संगठन सचिव कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, जिला सह सचिव मुसलुद्दीन अंसारी, केंद्रीय सदस्य निशा शबनम हांसदा, केंद्रीय सदस्य अमित भगत, केंद्रीय सदस्य दीपू मुर्मू, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, प्रखंड सचिव राजेश सरकार, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अनारूद्दीन मियां, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, अमड़ापाड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, लिट्टीपाड़ा प्रखंड सचिव जावेद आलम, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, जिला सदस्य अब्दुल उदूद, जिला सदस्य संतोष भगत, जिला सदस्य संजीत भगत, जिला सदस्य अजफारुल शेख, जिला सोशल मीडिया सदस्य आफताब आलम, प्रकाश सिंह, दयाकांत भगत,अनिता मुर्मू, प्रियंका मरांडी सहित अन्य उपस्थित थे।


