Friday, October 18, 2024
HomePakurझारखंड मुक्ति मोर्चा ने की जिला कमेटी की बैठक

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने की जिला कमेटी की बैठक

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
bachchan5

पाकुड़। लड्डू बाबू आम बागान पाकुड़ में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी की बैठक पाकुड़ जिला अध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में की गई। बैठक में मुख्य रूप से बूथ कमेटी की स्थिति पर चर्चा, पंचायत कमेटी की स्थिति पर चर्चा, प्रखंड कमेटी की स्थिति पर चर्चा, सदस्यता अभियान पर चर्चा 21 जनवरी को दुमका में संथाल परगना प्रमंडल स्तरीय बैठक की जाएगी की चर्चा एवं समीक्षा की गई तथा किसान मोर्चा, बुद्धिजीवी मोर्चा, तथा कीड़ा मोर्चा वर्ग संगठन का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

किसान मोर्चा के अध्यक्ष जोसेफ हांसदा सचिव धोना मरांडी एवं कोषाध्यक्ष बककार सेख को बनाया गया तो वहीं बुद्धिजीवी मोर्चा के अध्यक्ष पद पर सिद्धार्थ शंकर सचिव लुकस मरांडी एवं कोषाध्यक्ष लोदका मुर्मू को बनाया गया तथा कीड़ा मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में रायमंड हेंब्रम सचिव महेंद्रनाथ टुडू को बनाया गया।

मौके पर जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि आज जिस प्रकार से केंद्र सरकार के द्वारा ईडी, सीबीआई का भय दिखाकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार को डराने का काम किया जा रहा है। इससे हम डरने वाले नहीं हैं एक-एक कार्यकर्ता लड़ने के लिए हमेशा तैयार हैं।

मोके पर जिला सचिव सुलेमान बास्की, उपाध्यक्ष अजीजूल इस्लाम, उपाध्यक्ष समाद अली, युवा जिला अध्यक्ष सुनील टुडू, युवा जिला सचिव उमर फारूक, जिला कोसा अध्यक्ष बावुधन मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष हरीवंश चौबे, संगठन सचिव महमूद आलम, जिला संयुक्त सचिव मुसलोदीन, मजदूर मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज चौबे, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष हबीबुर रहमान, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष जोसेफिन हेंब्रम, सचिव सुशीला देवी, केंद्रीय समिति के सदस्य दीपू मुर्मू, अमित भगत, देवीलाल हांसदा, मिथलेश घोष, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोदीन शेख, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसाक अंसारी, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अनारूद्दीन मियां, अमडा़पाडा़ प्रखंड अध्यक्ष कारनिलियस हेमरम, सचिव जहीरूद्दीन मियां, महेशपुर प्रखंड सचिव माइकल मुरमू, प्रकाश सिंह, सुशीला हेंब्रम, राजेश सरकार, नूर आलम, अजफारुल शेख, आदित्य तिवारी, सुभासिनी मुर्मू, एमिली सोरेन, कैरोलिना किसको, अनीता सोरेन, प्रियंका मरांडी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments