Thursday, September 19, 2024
HomePakurसत्य सनातन संस्था के दो सदस्यों ने दो अलग अलग महिला को...

सत्य सनातन संस्था के दो सदस्यों ने दो अलग अलग महिला को रक्तदान कर बचाई जान

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
bachchan5

पाकुड़। गुरुवार देर रात को सत्य सनातन संस्था के दो सदस्यों ने दो अलग – अलग महिला को रक्तदान कर बचाई जान।

संस्था के सक्रिय सदस्य राहुल चौरसिया ने कहा कि पाकुड़ प्रखंड के शहरकोल निवासी देवती कुमारी जो गर्भवती है और प्रशव पीड़ा से पीड़ित है। शहर के अन्नपूर्णा कॉलोनी निवासी रिया देवी जो किडनी रोग से पीड़ित है। दोनो महिलाओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ चिकित्सको ने रक्त चढ़ाने का सलाह दी। दोनो मरीज के परिजन ने संस्था से संपर्क किया। संस्था ने रक्त के लिए संस्था के सदस्य शहरकोल निवासी मुन्ना यादव व चकबलरामपुर निवासी गोपाल कुमार उर्फ रोहन से संपर्क किया। इन दोनो ने रक्त की महत्व को समझते हुए बिना समय गवाए पुराना अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष में पहुंचकर रक्तदान किया।

रक्तदाताओं इससे पूर्व भी रक्तदान किया है। रक्त मिलने पर दोनो मरीज के परिजन ने दोनो रक्तदाता और संस्था को धन्यवाद दिया।

मौके पर संस्था के अध्यक्ष रंजित चौबे, अध्यक्ष (कार्य.) सागर चौधरी, जिला अध्यक्ष राहुल सिंह, सयुक्त सचिव अजय भगत, पियूष दुबे, मंटू पांडे, जीतू यादव, मुकेश यादव, आगंतु अथिति में शिक्षक विजय कुमार सहित कर्मचारी नवीन कुमार उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments