Sunday, September 22, 2024
HomePakurतानाशाही को मिलेगा करारा जवाब, राजमहल लोकसभा की जनता 1 जून को...

तानाशाही को मिलेगा करारा जवाब, राजमहल लोकसभा की जनता 1 जून को सिखाएगी सबक: कल्पना मुर्मू सोरेन

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के फतेहपुर स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा के पक्ष में मतदान करने हेतू आयोजित जनसभा में हज़ारो कार्यकर्ता शामिल हुए।

जनसभा कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्याम यादव में की। वही मंच संचालन झामुमो जिला सचिव सुलेमान बास्की ने किया।

जनसभा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी सह झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन शामिल हुई।

झामुमो नेत्री सह पार्टी की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन के फतेहपुर स्थित फुटबॉल मैदान पहुँचने पर विधायक प्रो० स्टीफन मरांडी, विधायक दिनेश मरांडी, झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव, जिला सचिव सुलेमान बास्की, जिला उपाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम, प्रखंड अध्यक्ष कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां सहित इंडिया गठबंधन के नेताओं द्वारा माला पहनाकर व बुके देकर भव्य स्वागत किया गया।

इस विशाल जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ को संबोधित करते हुए झामुमो नेत्री सह स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखण्ड के वीर पुरुखों और वीरांगनाओं के संघर्ष और शहादत से हमारे जल, जंगल, जमीन और अधिकारों की रक्षा हुई है। अपना हक-अधिकार लड़कर कैसा लेना है, यह पूर्वजों ने हमें सिखाया है। तानशाही ताकतों ने हेमन्त सोरेन जी को चारदीवारी में कैद कर रखा है मगर वो उनकी सोच को कैसे कैद कर पायेंगे? हेमन्त जी देश और झारखण्डवासियों के दिलों में बसते हैं। लोगों के दिलों से तानशाही ताकतें हेमन्त जी को कैसे निकाली पायेंगी? तानशाही ताकतों ने सोचा था संवैधानिक संस्थाओं को खरीद कर हेमन्त जी को अन्यायपूर्ण ढंग से जेल में ये बंद कर देंगे और संघर्षी झारखण्डी आवाज को दबाने में सफल हो जायेंगे। यही तानशाही ताकतों की बड़ी भूल थी। इन्होंने संवैधानिक संस्थाओं को तो खरीद लिया, मगर हेमन्त जी के साथ जनतंत्र की अथाह शक्ति को यह समझ नहीं पाए। यह चुनाव राजमहल की जनता और तानाशाह के बीच की लड़ाई है। राजमहल लोकसभा क्षेत्र के आदिवासी और मूलवासी, महिला, युवा, किसान, युवा, बुजुर्ग – हर वर्ग के लोगों से आग्रह है कि आगामी 1 जून के दिन ईवीएम के क्रम संख्या 4 में अंकित तीर-कमान छाप का बटन दबाकर राजमहल लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी श्री विजय हांसदा जी को जिताकर राजमहल लोकसभा को प्रगति के मार्ग पर ले जाने और देश मे इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने में मदद करें।

वही महेशपुर विधायक सह पार्टी के स्टार प्रचारक प्रो० स्टीफन मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड राज्य गठन के पश्चात सबसे अधिक समय तक राज करने वाली भाजपा की सरकार ने राज्य के आदिवासियों, मूलवासियों व गरीब जनता की कभी सुध नही ली। राज्य में आदिवासियों व मूलवासियों के ऊपर अत्याचार भाजपा की सरकार ने किया। हमारी सरकार हमेशा से राज्य के वीर पुरखों के सपने को पूरा करने का काम करती आई है। आप सब इस 1 जून को होनेवाले चुनाव में श्री विजय हांसदा जी का पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करें व दुसरो को भी प्रेरित करें।

जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ को संबोधित करते हुए लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी ने कहा कि हमारा यह झारखंड राज्य एक लंबे आंदोलन व कड़े संघर्ष के बाद मिला है। इस अलग राज्य के लिए हमारे अभिभावक आदरणीय दिशोम गुरु श्री शिबु सोरेन जी व स्वर्गीय साईमन मरांडी जी के नेतृत्व में एक लंबी लड़ाई लड़ी गई। पूरी एकता और एकाग्रता के साथ लंबी लड़ाई लड़ने का ही परिणाम है हमारा यह झारखंड राज्य। और आज राज्य के गठन के 23 साल बाद का यह समय है कि केंद्र में बैठी एक तानाशाह सरकार ने हमारे नेता श्री हेमंत सोरेन जी को साजिश के तहत जेल में डाल दिया। हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने जब केंद्र की तानाशाह के सामने झुकना स्वीकार नही किया तो उन्हें जेल में डाल दिया। देश मे लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। यह चुनाव देश मे लोकतंत्र और संविधान को बचाने का है और हम सभी को मिलकर यह लड़ाई लड़ते हुए राजमहल से श्री विजय हांसदा जी को जी पुनः तीसरी बार भारी मतों से जिताकर सांसद बनाना है।

जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता हेमलाल मुर्मू ने कहा कि आज भाजपा देश मे लोकतंत्र की हत्या कर रही है। भाजपा देश के कानून और संविधान को बदलना चाहती है। हम सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य बनता है कि इन सब बातों की जानकारी गाँव गली व कस्बों तक पहुँचाकर भाजपा के काले चेहरे को बेनकाब करें और श्री विजय हांसदा जी को जिताएं।

वही जनसभा को संबोधित करते हुए झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव, जिला सचिव सुलेमान बास्की, जिला उपाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम, राजद जिलाध्यक्ष महावीर मड़ैया, कांग्रेस के रसका हेम्ब्रम, केंद्रीय सदस्य निशा शबनम हांसदा, प्रखंड अध्यक्ष कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, विधायक प्रतिनिधि भीमसेंट हेम्ब्रम सहित इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की सरकार ने रोजगार का वादा किया और तमाम सरकारी संस्थाओं का प्राइवेटाईजेशन करने का काम किया। आज लोकतंत्र खतरे में है। हमारा संविधान खतरे में है। सबों को मिलकर इस लड़ाई को जितना है। यह चुनाव देश मे खुशहाली लाएगी। आप सभी से अपील है राजमहल से पुनः तीसरी बार श्री विजय हांसदा जी को जिताकर इंडिया गठबंधन को मजबूती प्रदान करेंगे।

मौके पर जिला सह सचिव मुसलोद्दीन अंसारी, महिला जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, युवा जिला सचिव उमर फारूक, प्रखंड उपाध्यक्ष सह जिला सदस्य संतोष भगत, महिला प्रखंड अध्यक्ष अनिता मुर्मू, सचिव फूलमुनी मरांडी, केंद्रीय सदस्य अमित भगत, केंद्रीय सदस्य दीपू मुर्मू, जिला सदस्य संजीत भगत, जिला सदस्य सुशील भगत, जिला सदस्य प्रेम रजक, जिला सदस्य नाजिर सोरेन, जिला सदस्य मुस्लिम अंसारी, जिला सदस्य मोहन किस्कू, जिला सोशल मीडिया सदस्य प्रकाश सिंह, जिला सोशल मीडिया सदस्य आफताब आलम, प्रखंड संगठन सचिव बेंजामिन मरांडी, प्रखंड संगठन सचिव नाजिर किस्कू, प्रखंड कोषाध्यक्ष जाकिर हुसैन अंसारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता नारायण भगत, तनवीर अली, श्यामलाल हांसदा, सनातन सोरेन, अबुल कलाम, ईमरान अंसारी, आरिफ अंसारी, नजरुल अंसारी, विनोद भगत, सीताराम भगत, ईस्लाम अंसारी, कालिदास मुर्मू, राजेश पंडित, रंजीत पंडित, धानो मरांडी, राजीव कुमार, रंजीत भगत, महेश हांसदा, अशोक हेंब्रम, राजचामन मुर्मू, मीनू मुर्मू, रुपामुनी सोरेन, प्रियंका मरांडी, मो० नाजिर, मो० टीपू, महफूज आलम सहित इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के पदाधिकारी व सदस्य, प्रखंड कमिटी के पदाधिकारी व सदस्य, पंचायत के अध्यक्ष सचिव सहित हज़ारो की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments