Sunday, September 22, 2024
HomePakurनगर के कई स्थानों बूथों पर एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण...

नगर के कई स्थानों बूथों पर एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी पाकुड़ नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह के अध्यक्षता में कल सुबह 10:00 बजे पाकुड़ नगर के काली भषण पोखर एवं पाकुड़ नगर के कई स्थानों बूथों पर एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय जनता पार्टी पाकुड़ जिला अध्यक्ष अमृत पांडे, भाजपा के पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता , अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजीत रविदास, पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

आप सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा सर्वप्रथम पाकुड़ काली भाषण पोखर के समीप दर्जनों फल एवं फूल के वृक्षलगाया गया। उसके उपरांत पाकुड़ नगर के कई बूथों एवं कई स्थानों पर वृक्ष का वितरण एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडे ने कहा कि मां और प्रकृति निस्वार्थ प्रेम के प्रतीक है सभी कार्यकर्ता एक-एक वृक्ष अपने घर के समीप अपने मोहल्ले में लगे ताकि पर्यावरण सुरक्षित रहे।

भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडे ने कहा किभारत के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने इस वर्ष पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक खास अभियान का प्रारंभ किया इस अभियान का नाम एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मैं ने भी एक पेड़ लगाया और भारतीय जनता पार्टी पाकुड़ जिला के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह है। वह भी एक-एक पेड़ अपनी मां के नाम एक वृक्ष अपने घर के समीप लगाने का काम करेंगे।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रूपेश भगत, किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष कुंदन सिंह, भाजपा नगर मंत्री गणेश पंडित, नगर उपाध्यक्ष प्रिका पटेल, अशोक प्रसाद, सुमित चौबे, वाकई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments