Saturday, September 21, 2024
HomePakurशिक्षा विभाग के लिपिकों की हड़ताल छठे दिन भी जारी, मांगों पर...

शिक्षा विभाग के लिपिकों की हड़ताल छठे दिन भी जारी, मांगों पर अड़े कर्मी

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। शिक्षा विभाग के लिपिकों की हड़ताल का सिलसिला लगातार छठे दिन भी जारी रहा। राज्य मुफस्सिल लिपिक मोर्चा के कर्मी दो सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार को भी समाहरणालय के निकट डटे रहे। हड़ताली कर्मियों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती, तब तक वे अपने आंदोलन को जारी रखेंगे।

हड़ताल का मुख्य कारण कर्मियों की नियुक्ति की तिथि से 2400 रुपये ग्रेड पे दिए जाने की मांग है। इसके साथ ही, झारखंड राज्य के सभी विभागों में लिपिकों के लिए एक समान सेवा शर्त और प्रोन्नति नियमावली लागू करने की मांग भी जोर पकड़ रही है। कर्मियों का कहना है कि राज्य सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है, और इस कारण वे विवश होकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।

हड़ताली कर्मियों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती, तब तक वे हड़ताल जारी रखेंगे। अब देखना यह है कि सरकार उनकी मांगों को कब और कैसे पूरा करती है, ताकि राज्य में सरकारी कामकाज सामान्य हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments