Saturday, July 26, 2025
Homeउपराज्यपाल VK Saxena ने किया Delhi में बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा,...

उपराज्यपाल VK Saxena ने किया Delhi में बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा, यमुना में खतरे के निशान के करीब पहुंचा पानी

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

हर तरफ जलजमाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान को पार कर गया है। कुछ ही समय में हथिनीकुंड बराज से छोड़ा गया पानी भी दिल्ली में पहुंचेगा जिसके बाद दिल्ली में बाढ़ की स्थिति अधिक गंभीर और चिंताजनक हो जाएगी।

राजधानी दिल्ली बारिश के पानी में पूरी तरह से डूब चुकी है। हर तरफ जलजमाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान को पार कर गया है। कुछ ही समय में हथिनीकुंड बराज से छोड़ा गया पानी भी दिल्ली में पहुंचेगा जिसके बाद दिल्ली में बाढ़ की स्थिति अधिक गंभीर और चिंताजनक हो जाएगी।

इसी बीच दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने यमुना किनारे पहुंचकर बाढ़ग्रस्त इलाकों के हालात का जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जलजमाव होना हर साल की बड़ी समस्या बन गई है। सीवेज की सफाई नहीं होती, नाले के पानी का सही तरीके से ट्रीटमेंट नहीं होता, जिससे बारिश के दिनों में पूरी दिल्ली में जलजमाव देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि यमुना की डीसिल्टिंग नियमित रूप से की जानी चाहिए। नजफगढ़ ड्रेन से गाद निकालने का कार्य नियमित रूप से किया जाना चाहिए। मैं इस बात का प्रयास करूंगा कि इन सब पर ध्यान दिया जाए ताकि लोगों को इसका सामना न करना पड़े। प्रकृति हमें पहले से सूचित नहीं करती, हमें इसके लिए तैयार रहना होगा।

हथिनीकुंज बैराज के पानी से बढ़ेगा यमुना का स्तर

हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से 3 लाख 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया जो दिल्ली तक पहुंच गया है। इससे यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है. इसके बाद दिल्ली में यमुना बाजार से सटे निचले इलाकों में पानी भर गया और यहां नाव चलानी पड़ गई।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments