Friday, May 23, 2025
Homeसावन के महीने में भोले को मनाने निकलीं अक्षरा सिंह, VIDEO देख...

सावन के महीने में भोले को मनाने निकलीं अक्षरा सिंह, VIDEO देख कहेंगे- हर हर महादेव

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

Image Source : INSTAGRAM
Akshara Singh

Bhojpuri Actress Akshara Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का सावन स्पेशल गाना ‘हम ना जाइब देवघर’ आज रिलीज हो गया है। यह गाना उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जो अब लोगों के बीच वायरल होना शुरू हो गया है। यह अक्षरा सिंह का बाबा भोलेनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास को दर्शाने वाला गाना है, जो अक्षरा सिंह ने बड़ी शिद्दत से बनाया है। गाने को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है और यह बाबा भोलेनाथ के श्रद्धालुओं के बीच भी खूब पसंद किया जा रहा है।

बाबा की महिमा बताने वाला है गाना 

अक्षरा सिंह ने कहा कि सावन, बाबा भोलेनाथ और भोजपुरी संगीत का अटूट रिश्ता शुरु से रहा है। हर साल सावन के महीने में बाबा की महिमा से भरपूर गाने रिलीज होते हैं। मैंने भी कई गाने गाए हैं। यह गाना भी उसी सीरीज में है। अक्षरा ने कहा कि “हम ना जाइब देवघर” एक बेहतरीन गाना है। सावन में चारों ओर शिव के जयकारों की गूंज है। प्रकृति और समस्त संसार शिव भक्ति में डूबा है। ऐसे में इस गाने से आप भी शिव जी को प्रसन्न कर सकते हैं। अक्षरा ने कहा कि आप हमारे गाने को सुनिए और इसे चार्ट बस्टर बना दीजिए। यह आपका ही गाना है। 

गौरतलब है कि गाना ‘हम ना जाइब देवघर’ को अक्षरा सिंह और विनय तिवारी ने अपनी मधुर आवाज दी है। गीतकार मनोज मतलबी हैं। संगीतकार शिशिर पांडेय हैं। निर्देशक रवि पंडित है। 

अक्षरा सिंह क्या अपनी ही बायोपिक में करने वाली हैं काम? फिल्म ‘अक्षरा’ के सेट से सामने आईं तस्वीरें

सावन में रितेश पांडेय ने भोलेनाथ से मांगी अनोखी मुराद? बोले – ‘पगली के किस्मत में हमका लिख दीं’

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bhojpuri News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments