[ad_1]
कैलाश कुमार/बोकारो. थाईलैंड में आयोजित रोप स्किपिंग प्रतियोगिता के गोल्ड मेडल विजेता अमन फैजल का बोकारो लौटने पर गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया. हाल ही में थाईलैंड में आयोजित रोप स्किपग चैंपियनशिप के अंडर 19 मुकाबले में अमन ने बाकी प्रतिभागियों को हरकर गोल्ड मेडल हासिल किया था.
जीत की खुशी में लोगों ने अमन के बोकारो रेलवे स्टेशन पहुंचेते ही माला पहनाकर उनका स्वागत किया और भारत माता कि जय और वंदे मातरम के नारे लगाए. बोकारो पहुंचे अमन फैजल ने बताया कि गोल्ड मेडल जीत कर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है. भविष्य में ओलंपिक में जाकर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं और गोल्ड मेडल जीत कर लाना चाहते हैं. अमन ने बताया कि वह रोप स्किपिंग की तैयारी के लिए रोजाना 4 से 5 घंटे प्रैक्टिस किया करते थे.
माता-पिता ने हर कदम पर दिया साथ
अमन ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच राहुल प्रताप और अपने माता-पिता को दिया है. इन्हीं के सपोर्ट के बदौलत ही वह अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं. वहीं, खेल जगत में कैरियर बनाने वाले की इच्छा रखने वाले खिलाड़ियों को अमन ने सलाह दी है कि अगर हम अपने खेल अब पूरी तरह समर्पित होकर तैयारी करें तो इसका फल हमें में जरूर मिलेगा.
वहीं, बेटे के शानदार जीत पर अमन के पिता नईम अख्तर ने बताया कि उनके लिए गर्व की बात है कि उनके बेटे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विदेश में भारत का नाम रोशन किया है. अमन की मां शेहर बानो ने बताया कि उन्हें बहुत खुशी हुई है कि उनके बेटे ने देश के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया है और इसी तरह वह मेहनत करें और आगे बढ़े.
अमन के कोच ने दिया आशीर्वाद
अमन के कोच राहुल ने थाईलैंड के जीत पर अमन को बधाई और आशीर्वाद दिया है और कहा कि अमन इसी तरह के अपना प्रदर्शन को जारी रखें और ओलंपिक जैसे बड़े टूर्नामेंट की तैयारी में लग जाए.
.
Tags: Bokaro news, Jharkhand New, Local18, Sports news
FIRST PUBLISHED : July 16, 2023, 15:01 IST
[ad_2]
Source link


