Thursday, May 15, 2025
Homeआनंद महिंदा हुए इस महिला के टेलेंट के कायल! कहा- हम नौकरी...

आनंद महिंदा हुए इस महिला के टेलेंट के कायल! कहा- हम नौकरी पर रखने के लिए तैयार हैं अगर …

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

महिंद्र ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनकी रोचक पोस्ट कई बार हैरान करने वाली होती हैं। लेकिन उनके पोस्ट की एक खास बात ये होती है कि आनंद महिंद्रा हमेशा की कुछ इनोवेटिव पोस्ट करते हैं। यह किसी आम आदमी द्वारा किया गया कोई कारनामा भी हो सकता है। एक ऐसा ही पोस्ट उनका फिर से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने एक महिला को नौकरी पर रखने तक का ऑफर दे डाला। आइए जानते हैं कि आनंद महिंद्रा इस महिला से इतने ज्यादा क्यों प्रभावित हुए। 

Anand Mahindra के Twitter पोस्ट अक्सर चर्चा में रहते हैं। वह लोगों की हटकर सोच, यूनीक आइडिया और आविष्कारों की अक्सर प्रशंसा करते नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें एक महिला की वीडियो क्लिप है। Twitter पोस्ट में यह महिला स्टेपलर पिन की मदद से मिनटों में ही एक छोटी कार बना देती है। आनंद महिंद्रा इस क्रिएटिव आइडिया से बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने इस कारनामा करने वाले की जमकर तारीफ की। देखें ये वायरल ट्विटर पोस्ट- 

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला स्टेपलर पिन की मदद से छोटा व्हीकल तैयार कर देती है। हैरान की बात ये है कि महिला ने किसी भी चिपकाने वाले पदार्थ का इस्तेमाल नहीं किया है। आनंद महिंद्रा ने इसे बहुत अधिक क्रिएटिव आइडिया कहा। यहां तक कि उन्होंने कह दिया कि महिला को असल कारों को बनाने और डिजाइन करने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर वह असल कारों को बनाने का काम करती हैं तो हम उन्हें हायर करने के लिए तैयार हैं! 

Twitter पोस्ट 8 जुलाई का है जिसे अब तक 18 लाख लोग देख चुके हैं। इसे 30 हजार के लगभग लाइक मिले हैं। साथ ही 3.5 हजार बार इसे रीट्वीट किया जा चुका है। यूजर्स ने भी इसकी जमकर तारीफ की है। किसी ने कहा, ‘वंडरफुल’, तो किसी ने कहा, ‘बेस्ट क्रिएटिविटी!’ कुछ ने तो अन्य क्रिएटिव पोस्ट भी शेयर कर दिए जिनमें इंसान शतुरमुर्ग बना घूम रहा है।

बहरहाल, पिन से छोटी कार बनाने वाली महिला के टेलेंट से हर कोई प्रभावित नजर आ रहा है। आनंद महिंद्रा इसी तरह के इनोवेटिव पोस्ट के जरिए अक्सर ट्विटर पर छाए रहते हैं। 

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments