Sunday, September 8, 2024
HomePakurअंगिका समाज: स्थापना दिवस पर जिला तदर्थ समिति की घोषणा

अंगिका समाज: स्थापना दिवस पर जिला तदर्थ समिति की घोषणा

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। अंगिका समाज, अंग पाकुड़ के द्वारा प्रदेश अंगिका समाज, रांची के स्थापना दिवस 2024 के शुभावसर पर स्थापना दिवस, समाजिक मिलन एवं जिला तदर्थ समिति की घोषणा हेतु कार्यक्रम दिनांक 04 फरवरी 2024 दिन रविवार को पूर्वाह्न 12:00 बजे श्री गुरुदेव कोचिंग सेंटर परिसर में प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ तिवारी की अध्यक्षता में आहूत की गई।

WhatsApp Image 2024 02 04 at 5.32.56 PM 1

उक्त बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉ मनोहर कुमार, डॉ बिन्दु भूषण, डॉ निर्भय कुमार सिंह ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

अपने स्वागत भाषण में डॉ० मनोहर कुमार ने कहा- अंग क्षेत्र का इतिहास अति प्राचीन है, बाल्मीकि रामायण में वर्णित है कि त्रेतायुग में अंग देश रोमपाद थे, जो राजा दशरथ के मित्र थे। द्वापर में कृष्ण अवतार लिए। इस काल में दुर्योधन ने अपने मित्र कर्ण को अंग देश का राजा बनाया था। अंग देश की राजधानी भागलपुर था, भागलपुर का कर्ण गढ़ इसका प्रमाण है। सुपौल के समदा में भी कर्ण गढ़ है।

WhatsApp Image 2024 02 04 at 5.32.55 PM

प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ तिवारी ने अंगिका क्षेत्र का वर्णन करते हुए बोले कि 7 वीं सदी में वामन जयादित्य द्वारा रचित ग्रंथ “काशिका वृत्ति” में भी उल्लेख है कि भारत के 16 महाजनपदों में से एक अंग महाजन पद था और इसकी प्रचलित भाषा “आंगी” थी। बौद्ध ग्रंथ “ललित विस्तार” में 64 लिपियों की सूची में अंग लिपि चतुर्थ स्थान पर अंकित है। 16 महाजनपदों के मानचित्र में भी अंग देश अंकित है। आज अंग क्षेत्र का दुर्भाग्य है कि अंगिका इतनी प्राचीन भाषा होने के वावजूद केन्द्र सरकार ने आठवीं अनुसूची में नाम अंकित नहीं कर रही है, न ही झारखंड सरकार ने भी इस बिन्दु पर विचार कर रही है। अंगिका का नाम नेशनल पापुलेशन रजिस्टर में अंकित नहीं है, जबकि बिहार से अलग होने के बाद झारखंड क्षेत्र में भी संथाल परगना प्रमंडल पूर्ण रुप से अंग क्षेत्र रहा है और सम्पूर्ण राज्य के सभी जिलों में अंगिका क्षेत्र के लोग फैले हुए हैं ।

अंगिका समाज, पाकुड़ के द्वारा समाज सेवा से जुड़े महत्वपूर्ण व्यक्तियों को “अंगिका समाज रत्न” से नवाजा गया-

  • डा. बिन्दु भूषण -पाकुड़
  • डॉ निर्भय कुमार सिंह-पाकुड़
  • श्री भागीरथ तिवारी, पाकुड़
  • श्री जवाहर कुमार सिंह, पाकुड़
  • डॉ श्रीमोहन सिंह, रांची
  • मोहन रजक, रांची

जिला तदर्थ समिति की घोषणा की गई
संरक्षक- डॉ बिन्दु भूषण
सह-संरक्षक- धर्मेन्द्र सिंह
अध्यक्ष- डॉ मनोहर कुमार
उपाध्यक्ष- अम्बोज कुमार वर्मा
उपाध्यक्ष- अशोक प्रसाद
उपाध्यक्ष- गंगाधर मिश्र
उपाध्यक्ष- दिनेश मंडल
महासचिव- विभाष मिश्रा
महासचिव- हिसाबी राय
महासचिव- कृपा सिन्धु बच्चन
सचिव- संजय कुमार शुक्ला
सह-सचिव- राजेश चौधरी
सह सचिव- अजय कुमार झा
सह सचिव- भोपाल यादव
सह सचिव- राजीव झा
कोषाध्यक्ष- कैलाश झा
सह कोषाध्यक्ष- मिथिलेश त्रिवेदी
संगठन महासचिव- डॉ अमरेन्द्र सिन्हा
संगठन सचिव- धर्मेन्द्र तिवारी
संगठन सह सचिव- रीतेश पाण्डेय
संगठन सह सचिव- संजय कुमार साह
संगठन सह सचिव- भोला सिंह
संगठन सह सचिव – हीरा केवट
मिडिया प्रभारी- मनोज चौबे
सह मिडिया प्रभारी- संजय कुमार साह
प्रवक्ता- विनय कुमार सिंह
अंकेक्षक- शम्भू कान्त झा

युवा तदर्थ समिति
संरक्षक- डॉ निर्भय कुमार सिंह
युवा जिलाध्यक्ष- जयदेव ओझा
युवा उपाध्यक्ष- जवाहर कुमार सिंह
युवा उपाध्यक्ष- अभिनव झा
युवा सचिव- अमन ठाकुर

महिला तदर्थ समिति
महिला अध्यक्ष- रंजू ठाकुर
महिला उपाध्यक्ष- सीमा कुमारी

अंगिका समाज ने शेष पदों के लिए अगली बैठक तक निर्णय को सुरक्षित रखा है।

धन्यवाद ज्ञापन जिला संयोजक रामरंजन कुमार सिंह ने किया। मंच संचालन संजय कुमार शुक्ला ने किया।

उक्त कार्यक्रमों को सफल बनाने में भागीरथ तिवारी, डॉ मनोहर कुमार, संजय कुमार शुक्ला, कैलाश झा, रीतेश पाण्डेय अमन ठाकुर, अभिनव झा एवं राहुल कुमार सहित अनेकानेक कार्यकर्त्ताओं ने किया। समाज के दर्जनों महानुभाव मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments