Wednesday, September 18, 2024
HomePakurउपयुक्त ने भगवान गणेश के समक्ष टेका माथा, किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का...

उपयुक्त ने भगवान गणेश के समक्ष टेका माथा, किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
rajkumar bhagat photo

पाकुड़। गणपति महोत्सव के अवसर मृत्युंजय कुमार वरणवाल उपयुक्त पाकुड़ ने अपने धर्मपत्नी रुचि वरणवाल के साथ सपरिवार पूजा पंडाल पहुंचकर बाबा गणपति के चरणों में माथा टेका एवं पाकुड़ के कल्याण एवं आमजनों की सुख समृद्धि की कामना की।

सार्वजनिक गणेश पूजा महोत्सव के सांस्कृतिक संध्या सह नृत्य प्रतियोगिता का उद्घाटन उपायुक्त मृत्युंजय कुमार वरणवाल एव उनकी अर्धांगिनी रूचि वरणवाल सहित समाजसेवी लुतफुल हक,पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू, ईआरएमयू के अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौबे,राणा शुक्ला प्रभाकर चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

मौके पर उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए आयोजन समिति के संस्थापक हिसाबी राय और अनिकेत गोस्वामी की भी प्रशंसा की। कहा कि पिछले 26 वर्षों से पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर में यहां के लोग धार्मिक रूप से भगवान गणेश की प्रतिमा की पूजन होते चली आ रही है। सभी समुदाय के लोग इसमें भाग लेते हैं जो पाकुड़ वासियों के लिए गौरव की बात है। मैं जब से पाकुड़ आया हूं तब से यह देखता रहा हूं कि पाकुड़ के लोग चाहे कोई भी पर्व हो बड़े ही धूमधाम के साथ सभी समुदाय मिलकर के मनाते हैं। समिति के सभी कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र हैं। मंच के माध्यम से नवोदित बाल कलाकारों को अपना कला प्रदर्शित करने का मौका मिल रहा है। इस अवसर पूजा के संरक्षक संजय कुमार ओझा मौजूद थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला दर्शक व छोटे बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम में पाकुड़ बरहरवा साहिबगंज मुराराई रामपुरहाट मालदा जंगीपुर के कुल 50 से अधिक प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया। बच्चों का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में निर्णायक मंडली में विश्वभारती विश्वविद्यालय बोलपुर की केया चौधुरी व संगीतज्ञ शंकरलाल साह मौजूद रहे।

मौके पर समिति के अध्यक्ष अनिकेत गोस्वामी सचिव अजित मंडल कोषाध्यक्ष तनमय पोद्दार संजय कुमार राय मनीष सिंह बिट्टू राय विशाल शाह मोनी सिंह लाल्टू भौमिक अविनाश पंडित जितेश रजक अमन भगत रंजीत राम बूबाई रजक ओम प्रकाश नाथ निर्भय सिंह नितिन मंडल रवि पटवा अभिनव मिश्रा रातुल दे संजय मंडल दिनेश लालवानी अंशराज अंकित शर्मा इत्यादि सक्रिय भूमिका निभाते हुए नजर आए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments