
पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित की गई है। JSSC परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले, प्रखंड कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध एवं जनसमस्याओं को लेकर पाकुड़ जिले के सभी छह प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना कल दिनांक 04 मार्च को होना सुनिश्चित हुआ है। उक्त बातों की जानकारी जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
इस कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल कार्यसमिति, बूथ समिति सहित सभी मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।