Sunday, April 20, 2025
HomePakurझारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का हमला तेज, प्रेस वार्ता कर...

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का हमला तेज, प्रेस वार्ता कर झामुमो पर लगाए गंभीर आरोप

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। रविवार को पाकुड़ जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय और प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी ने झामुमो पर भ्रष्टाचार, प्रशासनिक दबाव और अवैध उगाही जैसे गंभीर मामलों को लेकर हमला बोला।


झामुमो पर अवैध उगाही का आरोप, वायरल ऑडियो का दिया हवाला

प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा सत्ता के नशे में चूर होकर अब जनता के हितों की उपेक्षा कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में रांची में आयोजित झामुमो के केंद्रीय अधिवेशन के लिए पाकुड़ जिले में अवैध उगाही की गई है। इस संदर्भ में उन्होंने एक वायरल ऑडियो क्लिप का हवाला देते हुए कहा कि झामुमो नेताओं द्वारा सरकारी पदाधिकारियों को धमकाकर पैसे वसूले जा रहे हैं, और इसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जिलाध्यक्ष के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों से जबरन राशि ली जाए


प्रशासनिक लापरवाही पर भी उठाए सवाल

अमृत पाण्डेय ने कहा कि यह सब कुछ जिले के उपायुक्त के नाक के नीचे हो रहा है, और उनके अधीनस्थ कर्मचारी धमकी व भ्रष्टाचार का सामना कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि वायरल ऑडियो सामने आए 100 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे यह प्रतीत होता है कि पूरा मामला सरकार के संरक्षण में चल रहा भ्रष्टाचार का उदाहरण है।


मुख्यमंत्री और विधायकों पर गंभीर आरोप

भाजपा जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राजमहल सांसद विजय हंसदा, महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी और लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट हो चुका है कि पाकुड़ जिले में भ्रष्टाचार और टेंडर मैनेजमेंट जैसे खेल इन नेताओं के संकेत और संरक्षण में संचालित हो रहे हैं। हेमलाल मुर्मू पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने संवेदकों की बैठक कर टेंडर मैनेज करने का दबाव बनाया और Below रेट में काम न करने की धमकी दी


भाजपा का जनजागरण अभियान

अमृत पाण्डेय ने स्पष्ट किया कि भाजपा समाज के सजग प्रहरी के रूप में इस भ्रष्टाचार के षड्यंत्र को जनता के बीच उजागर करेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता अब झामुमो के चाल, चरित्र और चेहरे को पहचान चुकी है और भाजपा इस प्रकार के अनैतिक आचरण के खिलाफ जन आंदोलन चलाएगी।


प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी ने साधा निशाना

प्रेस वार्ता में उपस्थित भाजपा के प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी ने कहा कि झारखंड में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन की सरकार के शासनकाल में जनता वास्तविक परेशानियों से जूझ रही है, जबकि सरकार का ध्यान अवैध पत्थर और कोयला कारोबार पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि यह सरकार जनहित की उपेक्षा कर रही है और लगातार अनैतिक और अवैध कार्यों में लिप्त है।


भाजपा का तीखा विरोध, कार्रवाई की मांग

दुर्गा मरांडी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस प्रकार के भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों का पुरजोर विरोध करती है, और जल्द ही इस मुद्दे को लेकर राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि इस भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में भाग लें और राज्य में ईमानदार शासन व्यवस्था की पुनः स्थापना में सहयोग करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments