Saturday, May 10, 2025
Homeक्रॉस कंट्री दौड़ में ब्रेंटियस मरांडी ने मारी बाजी,

क्रॉस कंट्री दौड़ में ब्रेंटियस मरांडी ने मारी बाजी,

रंजीत किस्कु दूसरे व अभिषेक कुमार तीसरे स्थान पर रहे

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन के लिए सहायक समाहर्ता (भा०प्र०से०) कृष्णकांत कनवाड़िया ने भी 10 किलोमीटर की दौड़ पुरी की

पुरस्कार वितरण समारोह में सफल प्रतिभागियों को उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल, रुचि बरणवाल, पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दनन, सहायक समाहर्ता कृष्णकांत कनवाड़िया, सिविल सर्जन मंटू टेकरीवाल, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, जिला खनन पदाधिकारी प्रदीप कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया
deshprahari 30 1 e1692014370105

पाकुड़। 77 वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिन पर जिला प्रशासन द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ की शुरूआत सोमवार को गांधी चौक पाकुड़ से हुई। इस दौड़ को उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। क्रॉस कंट्री दौड़ में काफी संख्या में लड़कों, लड़कियां एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारी ने हिस्सा लिया। मैराथन दौड़ गांधी चौक से शुरू होकर सोनाजोड़ी और वहां से अनुमंडल कार्यालय आकर समाप्त हुई।

प्रतिभागियों के साथ उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल एवं उनकी धर्मपत्नी रुचि बरणवाल, पुलिस अधीक्षक एच.पी जनार्दनन, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार दास, स्थापना उप समाहर्ता विकास कुमार त्रिवेदी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, प्रशासक, नगर परिषद कोशलेश यादव, पाकुड़ बीडीओ सफीक आलम, अंचलाधिकारी आलोक वरण केसरी, पाकुड़ एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज, जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, एसएमपीओ पवन कुमार भी दौड़ में शामिल हुए।
deshprahari 32 1 e1692014620549

कुल 10 किलोमीटर की दौड़ में प्रथम स्थान ब्रेंटियस मरांडी ने अर्जित की। इन्होंने 40 मिनट 24 सेकंड में दौड़ पूरी की। वहीं द्वितीय रंजीत किस्कु ने 40 मिनट 42 सेकंड व तृतीय स्थान अभिषेक कुमार ने 40 मिनट 8 सेकंड में पूरी की। वहीं गर्ल्स में संगीता मरांडी ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान मुस्कान कुमारी, तृतीय स्थान रिया कुमारी ने अर्जित की।

deshprahari 33 1

उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाएं दी। कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह पर आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन जिले के लिए सुखद और देश की आजादी के दिन को याद दिलाता है। आने वाले समय में ऐसे आयोजन और बेहतर हो इसको सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौड़ के आयोजन का मकसद देश के लिए युवाओं को उनके दायित्व के लिए जागृत करना है। समाज में एकता व सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे इसके लिए हम सबों को मिलकर प्रयास करना होगा।

deshprahari 34

मौके पर रुचि बरणवाल ने उपस्थित युवाओं और खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि पाकुड़ में यह बहुत बेहतर प्रयास है हमारी कोशिश होगी कि इस दौड़ प्रतियोगिता में महिलाओं की भागीदारी अधिक से अधिक सुनिश्चित कराई जाए।

deshprahari 35

मैराथन में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित करने वाले युवाओं के चेहरे पर प्रसन्नता साफ झलक रही थी। वह इस आयोजन को लेकर काफी खुश थे। कहा कि जिला प्रशासन द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न खेल संघों एवं सिविल सोसाइटी के सहयोग से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैराथन का आयोजन किया जाता है। इस बार भी इसका आयोजन किया गया। प्रथम स्थान अर्जित करने वाले ब्रेंटियस मरांडी को बतौर पुरस्कार साइकिल दिया गया। वहीं अन्य दोनों द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित करने वाले धावकों को भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

deshprahari 37

उक्त आयोजन को सफल बनाने में जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा, रतन सिंह, जिला ओलंपिक संघ के सचिव रणवीर सिंह, राजीव पांडे, विश्वनाथ पंडित, दुर्गा मरांडी, दीपू उपाध्याय, नारायण चंद्र रॉय, रेखा कुमारी, राजेश, भैरव चुंडा मुर्मू, उत्पल कांति सिन्हा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments