[ad_1]
प्रतिरूप फोटो
Creative Commons licenses
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल विस्तार का इतंजार खत्म होने को है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में विधायकों और मंत्रियों के साथ चर्चा होगी।
महाराष्ट्र में इस हफ्ते कैबिनेट में बड़ा फेरबदल होने की संभावना जताई जा रही है। कैबिनेट विस्तार को देखते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को पार्टी के अहम मंत्रियों और विधायकों की अहम बैठक बुलाई है। ये जानकारी सूत्रों से मिली है।
इससे पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार देर रात बैठक भी की है। दरअसल महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार होने में काफी देरी हो रही है। मंत्रिमंडल विस्तार में होने वाली देरी को देखते हुए दोनों ही पार्टी के विधायकों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है।
अन्य न्यूज़
[ad_2]
Source link