Saturday, October 19, 2024
HomePakurकेंद्रीय नेतृत्व ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से जिला कमिटी के...

केंद्रीय नेतृत्व ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से जिला कमिटी के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
  • राजधानी राँची के प्रभात तारा मैदान में उमड़ेगा जनसैलाब: सांसद विजय हांसदा
  • 21 अप्रैल को रांची में झामुमो दिखायेगा दम, कार्यकर्ता तैयारी में जुटे: झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव

पाकुड़। जिले के धनुषपूजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय में पार्टी के केंद्रीय समिति द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से जिला कमिटी के पदाधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक की गई। उक्त बैठक में केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय के द्वारा आगामी 21 अप्रैल दिन रविवार को राजधानी राँची के प्रभात तारा मैदान में होने वाले विशाल जनसभा की जानकारी दी गई।

राजमहल लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद विजय हांसदा व जिलाध्यक्ष श्याम यादव के साथ साथ जिला उपाध्यक्ष समद अली, जिला उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, जिला सचिव सुलेमान बास्की, युवा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, युवा जिलासचिव उमर फारूक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, महिला जिलासचिव सुशीला देवी, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान, मजदूर मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज चौबे, बुद्धिजीवी मोर्चा जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर ने संयुक्त रूप से केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय को आश्वस्त किया कि पाकुड़ जिले के सभी पंचायतों के कार्यकर्ता भी इस महाजुटान रैली में राँची पहुँच कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान देंगे।

जिला संगठन सचिव महमूद आलम, जिला संगठन सचिव कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अनारूद्दीन मियां, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, सचिव जहीरुद्दीन मियां, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष चरण हांसदा, सचिव जावेद आलम, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, जिला सह सचिव मुसलोद्दीन अंसारी, केंद्रीय सदस्य निशा शबनम हांसदा, केंद्रीय सदस्य मिथिलेश घोष, केंद्रीय सदस्य अमित भगत, केंद्रीय सदस्य दीपू मुर्मू, केंद्रीय देवीलाल हांसदा, जिला सदस्य अब्दुल उदूद, जिला सदस्य जहूर आलम, जिला सदस्य तनवीर आलम, जिला सोशल मीडिया सदस्य प्रकाश सिंह, जिला सोशल मीडिया सदस्य आफताब आलम, पाकुड़ प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारुल शेख, दयानंद भगत, नगर उपाध्यक्ष आदित्या तिवारी,मोसर्रफ हुसैन, मुबारक होसैन, लीला सोरेन, अनिता मुर्मू, सुशीला किस्कू, रीना सोरेन, फुलमुनी मरांडी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments