Wednesday, May 7, 2025
HomeChandrayaan-3 Launch Live : भारत का मून मिशन आज दोपहर 2.35 बजे...

Chandrayaan-3 Launch Live : भारत का मून मिशन आज दोपहर 2.35 बजे होगा लॉन्‍च, ऐसे देखें लाइव

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

Chandrayaan-3 Mission Launch Live : अंतरिक्ष के क्षेत्र में आज भारत के लिए बहुत बड़ा दिन है। देश का तीसरा मून मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) आज दोपहर 2.35 बजे लॉन्‍च किया जाएगा। यह लॉन्‍च आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से होगा, जहां भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO पूरी तरह से तैयार है। चंद्रमा पर अपने लैंडर की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कराने में भारत सफल हो जाता है, तो हम दुनिया की चौथी ताकत बन जाएंगे, जो अबतक ऐसा कर पाई है। 

Chandrayaan-3 मिशन को लॉन्‍च होते हुए आप ऑनलाइन लाइव देख सकते हैं। इसरो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिशन का लाइव टेलीकास्‍ट किया जाएगा। इसरो की वेबसाइट और फेसबुक पेज भी चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को लाइव देखा जा सकेगा। देश का पब्लिक ब्रॉडकास्‍टर डीडी नेशनल भी दोपहर 2 बजे से चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग का प्रसारण करेगा। यानी आप अपने टीवी पर भी चंद्रयान-3 मिशन की लॉन्चिंग होते हुए देख पाएंगे।  

इस मिशन को एलवीएम-एम4 रॉकेट की मदद से लॉन्‍च किया जाएगा। इस भारत का सबसे पावरफुल लॉन्‍च रॉकेट है। सबकुछ योजना के मुताबिक हुआ तो चांद की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ अगस्त के आखिर में तय है। 

जुलाई महीने में मून मिशन को इसलिए लॉन्‍च किया जा रहा है क्‍योंकि साल के इस समय में पृथ्वी और चंद्रमा एक-दूसरे के बेहद करीब होते हैं। मंगलवार को इसरो ने मिशन से जुड़ी लॉन्‍च रिहर्सल को भी पूरा किया था। 24 घंटों तक चली रिहर्सल में रॉकेट उड़ाने के अलावा वो सभी काम किए गए थे, जो शुक्रवार को होंगे। 

गौरतलब है कि साल 2019 में चंद्रयान-2 मिशन चांद की सतह पर सुरक्षित तरीके से नहीं उतर पाया था। इसरो की पूरी टीम को इससे झटका लगा था। तब के तत्कालीन इसरो प्रमुख के. सिवान भावुक हो गए थे और उन्‍हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गले लगाकर ढांढस बंधाया था। 

अब इसरो के वैज्ञानिक सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में फ‍िर से पूरी तैयारी के साथ जुटे हुए हैं। अगर भारत अपने मिशन में कामयाब हो जाता है, तो वह अमेरिका, चीन और सोवियत यूनियन के बाद इस लिस्‍ट में शामिल चौथा देश बन जाएगा।

यह भारत का तीसरा मून मिशन है, जिसका मकसद चंद्रयान को सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंड कराना और उसकी चहलकदमी की क्षमताओं को साबित करना है। जिस रॉकेट की मदद से चंद्रयान को लॉन्‍च किया जाएगा, उसे इसरो के वैज्ञानिक उसे प्यार से ‘फैट बॉय’ भी कहते हैं। इस ‘फैट बॉय’ ने लगातार 6 सफल अभियानों को पूरा किया है।
 

[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments