Sunday, April 20, 2025
Homeमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हमीन कर बजट पोर्टल तथा मोबाइल एप का...

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हमीन कर बजट पोर्टल तथा मोबाइल एप का किया उद्घाटन

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में हमीन कर बजट पोर्टल तथा मोबाइल एप का उद्घाटन किया। इस पोर्टल एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से झारखंड के आम नागरिक भी अब आगामी राज्य बजट 2023-24 से संबंधित अपना महत्वपूर्ण सुझाव राज्य सरकार को भेज सकेंगे।

बजट 2023-24 में राज्य का बजट कैसा होना चाहिए, इस निमित्त अपना महत्वपूर्ण सुझाव 20 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन पोर्टल हमीन कर बजट के माध्यम से भेज सकेंगे। तीन सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले व्यक्तियों को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

इस अवसर पर मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव वित्त विभाग अजय कुमार सिंह, प्रधान सचिव राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के० के० सोन, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, सचिव आपदा प्रबंधन विभाग अमिताभ कौशल, सचिव श्रम, नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग श्री राजेश शर्मा, निदेशक राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार श्री उमाशंकर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments