Wednesday, February 18, 2026
HomeShiv Thakare के लिए बच्चों ने गाया 'तू है तो मुझे फिर...
एडिटर इन चीफ
धर्मेन्द्र सिंह

Shiv Thakare के लिए बच्चों ने गाया ‘तू है तो मुझे फिर और क्या चाहिए’, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

Image Source : TWITTER
Shiv Thakare

बिग-बॉस मराठी और बिग-बॉस 16 के बाद से शिव ठाकरे काफी लोकप्रिय चेहरा बन गए हैं। शिव बिग-बॉस 16 के फर्स्ट रनरअप बने थे। अब शिव खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आ रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में छोटे बच्चे शिव ठाकरे के लिए गाना गा रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद ये तो साफ हो गया कि हर उम्र के लोग शिव ठाकरे को पसंद करते हैं।

वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ नजर आए Shah Rukh Khan, फैंस ने कहा-भारत की होगी जीत

महान व्यक्तित्व के धनी

इस वायरल वीडियो में शिव ठाकरे के प्यारे छोटे-छोटे फैंस उनके लिए गाना गा रहे हैं। ये गाना फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ का तू है तो मुझे फिर और क्या चाहिए है। इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट की बारिश कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा-बेस्ट पर्सन शिव। वहीं एक ने कहा-शिव ठाकरे एक महान व्यक्तित्व के धनी हैं। एक ने कहा-शिव पर गर्व है। एक ने कहा-बस एक बार मिलकर शिव के लिए यह गाना गाना चाहती हूं। एक ने लिखा- बच्चे वास्तव में अपने प्यारे शिव भैया से प्यार करते हैं।

पुराने जमाने की ये एक्ट्रेस थीं काफी खूबसूरत, पहले की तस्वीर देखकर आपको भी हो जायेगा प्यार

पान की दुकान 

करियर के शुरुआती दिनों में शिव पान की दुकान पर अपने पिता का हाथ बंटाते थे, वह बेहद साधारण परिवार से आते हैं और झुग्गियों में रहते थे, उन्होंने आय बढ़ाने और परिवार की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए समाचार पत्र और दूध के पैकेट भी बेचे है। शिव का संघर्ष वास्तव में उनके लिए सच साबित हुआ है और अब वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं, उन्होंने हाल ही में अपना परफ्यूम ब्रांड भी लॉन्च किया था।  हाल ही में शिव खतरों के खिलाड़ी 13  में नजर आ रहे हैं। इस बार स्टंट काफी मुश्किल बताए जा रहे हैं हालांकि सभी कंटेस्टेंट्स ने ट्रॉफी के लिए हर खतरे का सामना कर रहे हैं और अपना सौ फीसदी दे रहे हैं।  ये शो 15 जुलाई से ऑनएयर हुआ है। अब देखने होगा इस शो को शिव जीत पाते हैं या नहीं। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। TV News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments