Tuesday, February 17, 2026
HomeBJP workers पर लाठीचार्ज को लेकर नीतीश, तेजस्वी के खिलाफ पटना की...
एडिटर इन चीफ
धर्मेन्द्र सिंह

BJP workers पर लाठीचार्ज को लेकर नीतीश, तेजस्वी के खिलाफ पटना की एक अदालत में शिकायत दर्ज

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

भाजपा कार्यकर्ता कृष्णा सिंह कल्लू की ओर से दायर की गई इस शिकायत में पटना के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी आरोपियों की सूची में शामिल किया गया है। कृष्णा सिंह कल्लू हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं।

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधानसभा मार्च पर लाठीचार्ज के सिलसिले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और चार अन्य लोगों के खिलाफ शनिवार को पटना की एक अदालत में शिकायत दर्ज की गई।
भाजपा कार्यकर्ता कृष्णा सिंह कल्लू की ओर से दायर की गई इस शिकायत में पटना के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी आरोपियों की सूची में शामिल किया गया है। कृष्णा सिंह कल्लू हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं।
यह याचिका वकील सुनील कुमार सिंह के माध्यम से पटना दीवानी अदालत में दायर की गई है।

सुनील कुमार सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हमने 302 (हत्या) और 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने का अनुरोध किया है। भाजपा का मार्च शांतिपूर्ण था, इसके बावजूद मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत आला अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।’’
भाजपा का आरोप है कि बृहस्पतिवार को पार्टी के विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस के बर्बर लाठीचार्ज में लगी चोटों के कारण उसके जहानाबाद जिला महासचिव विजय सिंह की मृत्यु हो गई।

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments