
पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री मिस्फिका हसन ने मिडिया को संबोधित कर कहा कि कांग्रेस घोटालेबाज पार्टी है, जो अपने घोटाला पकड़े जाने पर केंद्र सरकार, भाजपा और आयकर विभाग को कटघरे में खड़ा करके झूठी बातें व भ्रम फैलाने का काम कर रही हैं।
उन्होंने कहा आयकर विभाग द्वारा डिफाॅल्टर पाते हुए कांग्रेस की बकाये टैक्स राशि 115/- करोड़ रु0 के प्रयोग पर रोक लगाने की बात एवं कांग्रेस के विभिन्न घोटाले जगजाहीर होने पर आज फिर एक बार कांग्रेस देश को सही जवाब देने, टैक्स जमा करने एवं संविधान का पालन करने के बजाय अपने बचाव में केन्द्र सरकार, भाजपा एवं आयकर विभाग को कटघरे में खड़ा कर देश को भ्रमित करने में जुट गई है।
उन्होंने कहा कि सारे प्रावधानों की जानकारी होने के बावजूद भी कांग्रेस ने 14/- लाख रु0 नगद चंदा लिया, 105/- करोड़ रु0 का टैक्स बकाया होने के बावजूद मात्र 2.5 करोड़ रु0 ही टैक्स जमा कराया। ऐसे में आयकर विभाग ने बकाये राशि पर ब्याज पर ब्याज लगने से बढ़े बकाये टैक्स की राशि को देखते हुए एवं डिफाॅल्टर पाने के कारण कांग्रेस की बकाया टैक्स राशि 115/- करोड़ रु0 केे प्रयोग पर रोक लगाई है, न कि बैंक अकाउंट फ्रीज किया है। आयकर विभाग के इस कारवाई को कांग्रेस “लोकतंत्र की हत्या” कह देश का फिर एक बार अपमान किया है। कांग्रेस ने आयकर मामले में हर न्यायालय और ट्रिब्यूनल का दरवाजा खटखटाया, लेकिन उन्हें हर जगह मूंह की खानी पड़ी। कांग्रेस के कई बैंक खाते संचालित है और कांग्रेस के पास एक से अधिक पेन कार्ड भी है, जिससे स्पष्ट पता चलता है कि एक से अधिक पेन कार्ड को लेकर कांग्रेस स्वंय संविधान के विरूद्ध है और अपने बचाव में कांग्रेस फिर एक बार केवल झूठ बोलने एवं देश की जनता को भ्रमित करने में जुटी है।
मिस्फिका हसन ने कहा कि राहुल गांधी स्वयं चार्टर्ड प्लेन में घूम रहे हैं, मगर कह रहे हैं कि कांग्रेस के पास ट्रेन में आने-जाने के भी पैसा नही है। कांग्रेस 1 लाख 80 हजार करोड़ रु0 का कोयला, 1 लाख 76 हजार करोड़ का 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला, 3600 करोड़ रु0 का हैलीकाप्टर, 70 हजार करोड़ का काॅमनवैल्थ गेम्स और 5 हजार करोड़ का नेशनल हेराल्ड घोटाला किया है और अब टैक्स जमा एवं संविधान का पालन नही करने की बात सामने आने पर ऐसे सभी घोटाले से जनता का ध्यान भटकाने के लिए और अपने बचाव में कांग्रेस झूठी व भ्रमित बातें जनता के सामने रख रही है। भारत के हर नागरिक और संस्था को सभी आयकर नियम मानने होंगे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी या पूरा कांग्रेस एवं विपक्षी नेता या कोई भी व्यक्ति संविधान से ऊपर नही है। कांग्रेस एवं विपक्षियों का ऐसे सारे कारनामों एवं इन झूठें तथा भ्रमितपूूर्ण बातों का पर्दाफाश हम करते रहेंगे, हमें विश्वास है कि देश की जनता ऐसे सभी सत्य को जानकर आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस व ऐसे सभी विपक्षियों को देशहित में सबक जरूर सिखायेगी।
प्रेस वार्ता में अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री मिस्फिका हसन के साथ भाजपा पाकुड़ जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र त्रिवेदी, जिला मिडिया प्रभारी बिक्रम कुमार मिश्रा एवं नगर मंडल अध्यक्ष पंकज साह मौजूद थे।