Friday, September 20, 2024
HomePakurडीसी ने सिद्धो कान्हू मुर्मू पार्क में बनाए गए कला संग्रहालय का...

डीसी ने सिद्धो कान्हू मुर्मू पार्क में बनाए गए कला संग्रहालय का उद्घाटन किया

चापाडांगा में नगर विकास एवं आवास विभाग के सौजन्य से नवनिर्मित गार्बेज प्रोसेसिंग प्लांट के संचालन कार्य का शुभारंभ आनलाइन के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के द्वारा रांची स्थित मोराबादी से किया गया।

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के द्वारा सर्वप्रथम पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र अन्तर्गत सिद्धो कान्हू मुर्मू पार्क में बनाए गए कला संग्रहालय का उद्घाटन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि इस कला संग्रहालय में संथाल हूल के नायक वीर सिद्धो कान्हू के स्वतंत्रता संग्राम के वीर गाथा और बलिदानों को दर्शाया गया है। इससे आम जनमानस प्रेरणा ले सकेंगे।

इसके पश्चात पाकुड़ प्रखंड स्थित चापाडांगा में नगर विकास एवं आवास विभाग के सौजन्य से नवनिर्मित गार्बेज प्रोसेसिंग प्लांट के संचालन कार्य का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के द्वारा रांची स्थित मोराबादी से किया गया। इसके तत्पश्चात उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के द्वारा भी प्लांट के संचालन कार्य का शुभारंभ किया गया।

उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्लांट के संचालन कार्य के शुभारंभ होने से विभिन्न वार्डों से एकत्रित कचरा का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन करने में इस प्लांट से काफी मदद मिलेगी और शहर की साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने में एक नया आयाम मिलेगा।

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, पाकुड़ एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, नगर प्रशासक राजकमल मिश्रा, नगर परिषद के नगर प्रबंधक मृत्युंजय पांडे, नगर मिशन प्रबंधक मनीष मिश्रा, एसएमपीओ पवन कुमार, प्रधान लिपिक देवाशीष देव बर्मन, अभियंता आदित्य, राजू, सुबोध कुमार, आकांक्षा वेस्ट मैनेजमेंट से नीरज झा मधुसूदन समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments