Saturday, May 17, 2025
Homeदीपिका कक्कड़ बेबी को लेकर पहुंचीं अस्पताल, पति शोएब की गोद में...

दीपिका कक्कड़ बेबी को लेकर पहुंचीं अस्पताल, पति शोएब की गोद में दिखा रुहान

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

Image Source : INSTAGRAM
शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़।

टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय जोड़ियों में से एक हैं शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ की जोड़ी। फैंस दोनों को साथ में देखना बहुत पसंद करते हैं। दोनों अपने फैंस को कभी नाराज नहीं करते और अपनी लाइफ से जुड़े हर अपडेट फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। दीपिका कक्कड़ ने हाल में ही बेबी बॉय को जन्म दिया है। एक्ट्रेस डिलीवरी के बाद से ही अस्पताल में थी। कुछ दिनों पहले ही दीपिका कक्कड अपने पति शोएब और बेबी बॉय के साथ घर पहुंची थीं। अब एक्ट्रेस बेबी को लेकर दोबारा अस्पताल पहुंची हैं। 

इस वजह से अस्पताल लेकर पहुंची थीं दीपिका

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ के फैंस को घबराने की जरूरत नहीं है। वो बेबी के पहले चेकअप के लिए अस्पताल गई हैं। बेबी को कई बार जनरल चेकअप के लिए अस्पताल लाना पड़ेगा। सामने आए वीडियो में बेबी शोएब इब्राहिम की गोद में नजर आ रहा है। शोएब ने ट्रैक पैंट और स्वेट शर्ट कैरी की है, वहीं दीपिका कक्कड़ ने पिंक कलर का अनारकली सूट पहना है। दोनों ही बेबी की चीजों में काफी बिजी चल रहे हैं। 

खास अंदाज में बताया था बेबी का नाम
बता दें, पिछले ब्लॉग में ही शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ अपने बेटे का नाम खास अंदाज में बताया था। फैमिली के सदस्य हाथ में नाम के अक्षर पकड़े नजर आए थे। दोनों ने बेबी का नाम रुहान रखा है। 

19 दिन बाद हुई अस्पताल से छुट्टी
एक्ट्रेस की डिलीवरी के बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल काफी वायरल हुई थी। फैंस बेबी और दीपिका की हेल्थ की हेल्थ को लेकर काफी चिंतित रहते थे। ऐसे में अब एक्ट्रेस घर पहुंच गई है। 21 जून को दीपिका कक्कड़ ने बेबी को जन्म दिया था। बेबी की प्रीमेच्योर डिलीवरी की वजह से उसे अंडर ऑबसर्वेशन रखा गया था। वो अस्पताल से 19 दिनों बाद डिस्चार्ज हुई हैं। फैंस को अब बेबी का चेहरा देखने का इंतजार है। 

शोएब ने साझा की थी जानकारी
दीपिका की डिलीवरी को लेकर शोएब ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर के बताया था कि वो और दीपिका पेरेंट्स बन गए हैं। एक्टर ने बताया था कि दीपिका ने बेबी बॉय को जन्म दिया। साथ ही कहा था कि उनकी डिलीवरी प्रीमैच्योर है, लेकिन वो खतरे से बाहर हैं। इस पोस्ट के सामने आने के बाद से ही फैंस को एक्ट्रेस की चिंता सताने लगी थी। वैसे पिछले ब्लॉग में शोएब और दीपिका ने तय किया था कि बड़ों की बात मानते हुए वो कुछ दिनों तक बेबी का चेहरा नहीं दिखाएंगे। 

ये भी पढ़ें: ‘मेरी क्रिसमस’ और ‘योद्धा’ की रिलीज डेट ने दिलाया करण जोहर को गुस्सा, बोले- एक फोन कॉल तो…!

‘बिग बॉस’ में जिस चीज को लेकर ट्रोल हुई थीं अर्चना गौतम, अब इस तरह करेंगी खुद को ट्रांसफॉर्म



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments