Friday, May 9, 2025
Homeउपायुक्त ने शौचालय स्वयं बनाने के लिए लोगों को किया प्रेरित

उपायुक्त ने शौचालय स्वयं बनाने के लिए लोगों को किया प्रेरित

अपना शौचालय स्वंय बनवाये और 12,000 रू सहयोग राशि डीबीटी के माध्यम से अपने खातों में पायें

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़। सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 अन्तर्गत व्यक्तिगत शौचालय (दो गड्ढेवाला) निर्माण हेतु शौचालय विहिन परिवार अपने घरों में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण हेतु जिला जल एवं स्वच्छता समिति पाकुड़ को आवेदन दें सकते है। उक्त जानकारी उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के द्वारा प्रेषित किया गया।

उपायुक्त ने इस बाबत बताया कि विशेष जानकारी हेतु जिला समन्वयक के दूरभाष संख्या –9122571665 पर सुबह 10ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है।

लाभ प्राप्त करने के लिए पात्रता

  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति।
  • दिव्यांगजनों के परिवार।
  • अधिवास भूमिहीन परिवार।
  • लघु किसान।
  • सीमांत किसान।
  • महिला प्रधान परिवार।
  • आवश्यक दस्तावेज।

जो भी योग्य लाभुक शौचालय बनवाने के पात्र हैं। वें अपने आवेदन के साथ आधार कार्ड की छाया प्रति। बैंक खाता की छाया प्रति एवं वैध मोबाईल नम्बर देना जरूर दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments