Wednesday, June 4, 2025
Homeनगर में दर्जनों विशिष्ट परिवारों को भाजपा द्वारा किया गया सम्मानित

नगर में दर्जनों विशिष्ट परिवारों को भाजपा द्वारा किया गया सम्मानित

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

पाकुड़ । महाजनसम्पर्क अभियान के क्रम में भाजपा पाकुड़ नगर के कार्यकर्ताओं के साथ पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र अन्तर्गत कई बूथ पर बूथ अध्यक्ष संग भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह की अध्यक्षता में संपर्क से समर्थन घर घर संपर्क अभियान किया गया।

प्रधानमंत्री के सेवा, सुशासन व ग़रीब कल्याण के 9 वर्ष की उपलब्धियों को साझा किया गया। एक बार फिर से मोदी सरकार का संकल्प सभी ने लिया। सभी ने डिजिटल नंबर 9090902024 पर मिसकाल देकर अभियान से जोड़ा गया।

कार्यक्रम में राजमहल लोकसभा के विस्तारक मनोज कुमार सिंह, कई बूथ अध्यक्ष युवा मोर्चा के नेता रतन भगत, पवन भगत, चरण राय, श्रीकांत भुईमली, सुमित भास्कर, सूरज भगत संघ उपस्थित होकर कई प्रसिद्ध व्यवसाई, कई पूर्व नेता, कई कुम्हार परिवार, सम्मानित डॉक्टर, सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यक्ष, जनसंघ काल के कार्यकर्ता एवं भाजपा के पूर्व बूथ अध्यक्ष रहे बूथ क्रमांक 397 स्वर्गीय अनंत राय जी के धर्म पत्नी के बीच पहुंचकर उन्हें सम्मानित करने का काम किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments