Tuesday, June 3, 2025
Home100 फीट की चट्टान से 2 दिन बाद होने वाला है धरती...

100 फीट की चट्टान से 2 दिन बाद होने वाला है धरती का सामना! अलर्ट पर NASA

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

अंतरिक्ष अनंत है, और इसके किसी एक छोर का पता लगा पाना भी शायद असंभव सी बात लगती है। हमारी आकाशगंगा मल्की वे के अलावा भी न जाने कितनी आकाशगंगाएं लगातार ब्रह्मांड में घूम रही हैं। बात हमारे सौरमंडल की करें तो इसमें ग्रहों, उपग्रहों के अलावा बहुत सारे खगोलीय पिंड मौजूद हैं, जिनके बारे में बहुत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। इनमें से एस्टरॉयड भी एक है। एस्टरॉयड को हिंदी भाषा में लघु ग्रह भी कह दिया जाता है। ये खनिज पदार्थों के बने होते हैं और चट्टानी संरचना में होते हैं। 

एस्टरॉयड आकार में 500 फीट से लेकर कई किलोमीटर तक बड़े हो सकते हैं। सौरमंडल के अन्य खगोलीय पिंडों की तरह ये भी सूरज का चक्कर काटते हैं। लेकिन घूमते हुए कई बार ये पृथ्वी की कक्षा में सामने आ जाते हैं। ऐसे में दोनों खगोलीय पिंडों के बीच में टकराव की स्थिति पैदा हो जाती है। एस्टरॉयड की धरती से टकराने की बहुत कम आशंका होती है, लेकिन संभावना से इनकार भी नहीं किया जा सकता है। इसलिए अंतरिक्ष एजेंसी एस्टरॉयड की दिशा और गति पर नजर रखती है, ताकि अगर कोई एस्टरॉयड धरती की ओर बढ़ता भी है तो यह पृथ्वी पर विनाश न कर सके। 

NASA की ओर से इन दिनों लगातार सामने आ रहे एस्टरॉयड को लेकर अलर्ट जारी किया जा रहा है। नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी की ओर से एस्टरॉयड 2022 BS2 के लिए अलर्ट जारी किया गया है। यह 27 जनवरी 2022 को खोजा गया था। यह एस्टरॉयड अपोलो ग्रुप से संबंधित बताया गया है। यह 380 दिन में सूरज का चक्कर लगाता है। आकार में यह 95 फीट का है जो कि एक हवाई जहाज जितना बड़ा है। इसकी स्पीड 29585 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई गई है। यह 8 फरवरी 2048 को फिर से लौटने वाला है। नासा ने अभी तक इसके धरती से टकराने जैसी सूचना जारी नहीं की है। अगर यह धरती की ओर गिरने लगता है ऐसी स्थिति में भारी तबाही आ सकती है। लेकिन नासा ने अभी तक ऐसी आशंका इसे लेकर जाहिर नहीं की है। 

इसके बाद एक और एस्टरॉयड धरती के करीब आने वाला है। इसका नाम एस्टरॉयड 2023 OE5 है। यह 14 अगस्त को पृथ्वी के करीब से गुजरने वाला है। एस्टरॉयड का साइज 59 फीट है। यह धरती से 1,540,000 किलोमीटर की दूरी से होकर गुजरने वाला है। आकार में यह घर जितना बड़ा है। नासा इसे ट्रैक कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि यह पृथ्वी के लिए कितना खतरनाक हो सकता है। एस्टरॉयड खनिज पदार्थों और चट्टानों के बने होते हैं। ये ठोस होते हैं लेकिन आकार में ऊबड़ खाबड़ होते हैं। हाल ही में 1600 फीट तक बड़े एस्टरॉयड पृथ्वी के पास से होकर गुजरे हैं। गनीमत रही कि ये सुरक्षित दूरी से होकर निकल गए। लेकिन अगर कोई एस्टरॉयड पृथ्वी पर गिरने लगे तो भारी तबाही आ सकती है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments