Sunday, February 15, 2026
Homeइंग्लैंड के हेल्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया
एडिटर इन चीफ
धर्मेन्द्र सिंह

इंग्लैंड के हेल्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

Creative Common

उनकी 92 गेंद की 147 रन की पारी के दम टीम ने 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट पर 481 रन बनाये थे। यह एकदिवसीय क्रिकेट का दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। उन्होंने 70 एकदिवसीय में छह शतक और 14 अर्धशतकों की मदद से 37.79 की औसत के साथ 2419 रन बनाये है। इस आक्रामक बल्लेबाज से 75 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 30.95 कर औसत से 2074 रन बनाये। इस प्रारूप में उन्होंने एक शतक और 12 अर्धशतक लगाया। वह 11 टेस्ट में पांच अर्धशतक की मदद से महज 573 (27.28 की औसत के साथ) रन ही बना सके।

इंग्लैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने शुक्रवार कोअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सेतत्काल प्रभाव से संन्यास की घोषणा की।
हेल्स ने अगस्त 2011 में मैनचेस्टर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने 11 टेस्ट, 70 एक दिवसीय और 75 टी20 में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर हेल्स की आखिरी प्रभावशाली पारी भी भारत के खिलाफ थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में 47 गेंदों में 86 रन (चार चौके और सात छक्के) की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। हेल्स और जोस बटलर (नाबाद 80) ने एडिलेड में 169 रनों का पीछा करते हुए इंग्लैंड को 10 विकेट से जीत दिलाई थी।
हेल्स ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है।

तीनों प्रारूपों में 156 मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैंने जीवन भर के लिए कुछ यादें और कुछ दोस्त बनाये है। मुझे लगता है कि अब आगे बढ़ने का सही समय है।’’
हेल्स ने इंग्लैंड के लिए अपना आखिरी मैच 2022 के टी20 विश्व कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में खेला था।
उन्होंने कहा, ‘इंग्लैंड की जर्सी में कुछ ऊंचाइयों के साथ नाकामियों को भी अनुभव किया है। इस एक अविश्वसनीय यात्रा के दौरान मुझे बहुत संतुष्टि महसूस हो रही है कि इंग्लैंड के लिए मेरा आखिरी मैच विश्व कप फाइनल जीतना था।’’
हेल्स 2019 में विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड की टीम का हिस्सा नहीं थे। ड्रग सेवन से जुड़े मामले में उन्हें 21 दिन के लिए प्रतिबंधित किया गया था और तत्कालीन कप्तान इयोन मोर्गन ने इसे ‘पूरी तरह से भरोसा तोड़ने वाला करार दिया था।

हेल्स ने हालांकि सफेद गेंद (सीमित ओवरों की क्रिकेट) में इंग्लैंड की टीम को फिर से शीर्ष पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी 92 गेंद की 147 रन की पारी के दम टीम ने 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट पर 481 रन बनाये थे। यह एकदिवसीय क्रिकेट का दूसरा सर्वोच्च स्कोर है।
उन्होंने 70 एकदिवसीय में छह शतक और 14 अर्धशतकों की मदद से 37.79 की औसत के साथ 2419 रन बनाये है। इस आक्रामक बल्लेबाज से 75 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 30.95 कर औसत से 2074 रन बनाये। इस प्रारूप में उन्होंने एक शतक और 12 अर्धशतक लगाया। वह 11 टेस्ट में पांच अर्धशतक की मदद से महज 573 (27.28 की औसत के साथ) रन ही बना सके।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments