[ad_1]
सच्चिदानंद, पटना. श्रद्धालुओं की अत्याधिक भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 03244/03243 दानापुर-जसीडीह-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन प्रतिदिन किया जा रहा है. यह 29 अगस्त तक चलाई जा रही है. दानापुर से यह ट्रेन सुबह 07:20 बजे खुलकर 12.55 बजे जसीडीह पहुंचती है. इस दौरान अलग- अलग स्टेशनों पर रुकते हुए आगे बढ़ती है. इसी क्रम में इस स्पेशल ट्रेन का मननपुर और जमुई के बीच स्थित भलुई स्टेशन पर भी तत्काल प्रभाव से ठहराव प्रदान किया जा रहा है.
इसी प्रकार राजगीर में लगने वाले मलमास मेला के अवसर पर पटना और राजगीर के बीच एक स्पेशल ट्रेन का परिचालन हो रहा है. यह स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन पटना से 10.35 बजे खुलकर 13.40 बजे राजगीर पहुंचती है. इसी दौरान 03250/03249 पटना-राजगीर-पटना मलमास मेला स्पेशल का फतुहा और खुसरूपुर स्टेशनों के बीच स्थित हरदास बीघा स्टेशन पर तत्काल प्रभाव से ठहराव प्रदान किया जा रहा है.
भलुई स्टेशन पर रुकेगी श्रावणी मेला स्पेशल
श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा दानापुर और जसीडीह के बीच चलाई जा रही गाड़ी संख्या 03244/03243 दानापुर-जसीडीह-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल का मननपुर और जमुई के बीच स्थित भलुई स्टेशन पर तत्काल प्रभाव से ठहराव प्रदान किया जा रहा है. गाड़ी सं. 03244 दानापुर-जसीडीह श्रावणी मेला स्पेशल 11.06 बजे भलुई स्टेशन पहुंचकर 11.08 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी. गाड़ी सं. 03243 जसीडीह-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल 16.03 बजे भलुई स्टेशन पहुंचकर 16.05 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
हरदास बीघा स्टेशन पर रुकेगी मलमास मेला स्पेशल
मलमास मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा पटना और राजगीर के बीच चलाई जा रही गाड़ी संख्या 03250/03249 का फतुहा और खुसरूपुर स्टेशनों के बीच स्थित हरदास बीघा स्टेशन पर तत्काल प्रभाव से ठहराव प्रदान किया जा रहा है.
गाड़ी सं. 03250 पटना-राजगीर मलमास मेला स्पेशल 11.31 बजे हरदास बीघा स्टेशन पहुंचकर 11.33 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी तथा गाड़ी सं. 03249 राजगीर-पटना मलमास मेला स्पेशल 17.05 बजे हरदास बीघा स्टेशन पहुंचकर 17.07 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
.
Tags: Bihar News, Danapur news, Indian railway, Sawan
FIRST PUBLISHED : July 20, 2023, 11:59 IST
[ad_2]
Source link


