Thursday, July 17, 2025
HomeHusqvarna और GASGAS ने 32km/h टॉप स्पीड के साथ शानदार इलेक्ट्रिक बाइक...

Husqvarna और GASGAS ने 32km/h टॉप स्पीड के साथ शानदार इलेक्ट्रिक बाइक की लॉन्च, जानें कीमत

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) बनाने वाली Husqvarna और GASGAS ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल लॉन्च की है। Husqvarna की ओर से EE 1.20 ई-बाइक लॉन्च हुई है। जबकि GASGAS ने MC E 1.20 ई-बाइक को पेश किया है। इन्हें बच्चों के इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। दोनों ही इलेक्ट्रिक बाइक्स में कई समानताएं देखने को मिलती हैं। मसलन दोनों ही इलेक्ट्रिक टूव्हीलर एक ही प्लेटफॉर्म पर बने हैं। दोनों को ही 12 साल तक के बच्चों के लिए बनाया गया है। 

Husqvarna EE 1.20 and GASGAS MC E 1.20 price, availability

Husqvarna EE 1.20 खरीद के लिए चुनिंदा डीलर्स के पास उपलब्ध बताई गई है। जबकि GASGAS MC-E 1.20 की सेल अगस्त 2023 में शुरू होने की बात कही गई है। कंपनी ने प्रेस रिलीज के माध्यम से इनके फीचर्स के बारे में जानकारी दी है। हालांकि अभी तक इनके प्राइस के बारे में कंपनी की वेबसाइट पर खुलासा नहीं किया गया है। 
 

Husqvarna EE 1.20 and GASGAS MC E 1.20 Features

Husqvarna इलेक्ट्रिक बाइक व्हाइट कलर में आती है। इसमें तीन पावर मोड दिए गए हैं। सबसे निचले पावर मोड में 16 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड दी गई है। इसकी उच्चतम टॉप स्पीड 32 किलोमीटर प्रतिघंटा है जो कि एडवांस मोड में दी गई है। यह 12 साल तक के बच्चों के लिए उपयोगी है। कंपनी ने इसमें Manitou J-Unit Machete फॉर्क का इस्तेमाल किया है। इसमें हाइड्रॉलिक डिस्क ब्रेक लगे हैं। 

GASGAS MC E 1.20 में भी तीन राइडिंग मोड मिलते हैं। इसमें TIG वेल्डेड एल्यूमीनियम फ्रेम दिया गया है। यानि कि शुरुआती दौर में साइकलिंग सीखने के लिए यह काफी मजबूत है। Manitou J-Unit Machete फॉर्क इसमें भी इस्तेमाल हुआ है। यह 80mm का सस्पेंशन ट्रेवल प्रदान कर सकती है। कंपनी ने इसमें भी हाइड्रॉलिक डिस्क ब्रेक्स का इस्तेमाल किया है। दोनों ही इलेक्ट्रिक बाइक्स को कम से कम 60 सेमी लेग हाइट तक के यूजर के लिए बनाया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments