Sunday, June 8, 2025
Homeस्वास्थ्य केंद्र प्रारंभ नहीं होगा तो होगा आंदोलन : अफिफ़

स्वास्थ्य केंद्र प्रारंभ नहीं होगा तो होगा आंदोलन : अफिफ़

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
rajkumar bhagat photo

पाकुड़। प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी झिकरहटी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अविलंब प्रारंभ करने की मांग को लेकर स्वास्थ्य केंद्र के समक्ष आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।

धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवा नेता अफिफ अमसल ने कहा कि झिकरहड्डी पश्चिमी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का पूर्व विधायक अकील अख्तर के प्रयास से वर्ष 2014 में बनाया गया था। परंतु 9 वर्षों के अंतराल में इसे आज तक प्रारंभ नहीं हो सका। क्षेत्र में वर्तमान मंत्री आते हैं बावजूद एक स्वास्थ्य केंद्र को चालू ना होना यहां के क्षेत्र की जनता के लिए दुर्भाग्य है। एक तरफ मंत्री जी कहते हैं कि विकास की गंगा बहेगी। दूसरी ओर स्वास्थ्य केंद्र के बने 9 वर्ष हो गए उसे आज तक प्रारंभ नहीं किया गया।

आगे उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र से पत्थर कोयला बालू बाहर जाते हैं। खनिज संपदा से भरा है। परंतु जनता इलाज के लिए बाहर जाती है। अधिकांश लोग बंगाल के शरण में जाते हैं। जब क्षेत्र में एक स्वास्थ्य केंद्र स्वस्थ रुप से नहीं चलता है तो क्षेत्र स्वास्थ्य कैसे रहेगा।

आगे आफिफ ने कहा यदि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जल्द नहीं खुलवाया जाता है आगे जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments