Saturday, July 12, 2025
Homeचंद्रयान-3 में सीतामढ़ी के इस लाल की बड़ी भूमिका, संभाल रहे यह...

चंद्रयान-3 में सीतामढ़ी के इस लाल की बड़ी भूमिका, संभाल रहे यह बड़ी जिम्मेदारी

देश प्रहरी की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें

[ad_1]

हाइलाइट्स

देश-विदेश में भी चंद्रयान -3 को लेकर भारत की खूब चर्चा हो रही है.
इसी बीच बिहार से भी चंद्रयान -3 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है.
रवि कुमार ने सीतामढ़ी के साथ-साथ पूरे देश का सर फक्र से ऊंचा कर दिया है.

सीतामढ़ी. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार को श्रीहरिकोटा में अपना तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान -3 लॉन्च कर दिया है. चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के बाद इसरो के वैज्ञानिकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी. वहीं देश-विदेश में भी चंद्रयान -3 को लेकर भारत की खूब चर्चा हो रही है. इसी बीच बिहार के लिए बड़ी खबर यह है कि यहां के एक लाल चंद्रयान -3 में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार बिहार के सीतामढ़ी जिले के रहने वाले रवि कुमार लाल चन्द्रयान-3 की नेटवर्क सिक्योरिटी को हैंडल कर रहे हैं.

कहते हैं प्रतिभा किसी चीज की मोहताज नहीं होती, जो प्रतिभा के धनी होते हैं वो अपने कारनामे से देश और दुनिया में नाम अपना नाम रौशन करते हैं. सीतामढ़ी के लाल ने भी कुछ ऐसा कर दिखाया है. उसने ना सिर्फ अपने माता-पिता को गौरवान्वित किया है, बल्कि अपने हुनर से सीतामढ़ी और बिहार के साथ-साथ पूरे देश का सर फक्र से ऊंचा कर दिया है. दरअसल चांद की सतह पर पहुंचने के लिए भारत के  मिशन चन्द्रयान-3 की शुरूआत हो गयी है. जैसे ही शुक्रवार की दोपहर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित इसरो के सेंटर से यह लॉन्चिग की गई, पूरे देश में खुशी का माहौल छा गया. लोग अपने देश पर गर्व करने लगे. वहीं चन्द्रयान-3 की लॉन्चिग के बाद सीतामढ़ी जिले के लोगों को दोहरी खुशी देखने को मिली.

दरअसल देश के इस महत्वपूर्ण मिशन में सीतामढ़ी के लाल रवि कुमार का भी अहम योगदान रहा है. सीतामढ़ी के नानपुर निवासी रिटायर्ड बैंक कर्मी अरुण कुमार चौधरी और मधुबाला चौधरी के पुत्र रवि कुमार चन्द्रयान-3 लॉन्चिग में नेटवर्क सिक्युरिटी की कमान संभाल रहे हैं. चन्द्रयान-2 के बाद चन्द्रयान-3 में भी रवि को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है. शुक्रवार को जब पूरा विश्व भारत के चन्द्रयान-3 की लॉन्चिग को टीवी पर देख रहा था तो उस वक्त टीवी पर वैज्ञानिकों की टीम के साथ रवि भी अपनी दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे. दरअसल रवि कुमार को चन्द्रयान-3 में नेटवर्क सिक्योरिटी संभालने की ज़िम्मेदारी मिली हैं. रवि की प्रारंभिक शिक्षा सीतामढ़ी जिले में हुई है. वर्ष 2012 में भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईएसटी) त्रिवेंदरम से एवियोनिक्स में बीटेक पास कर इसरो से जुड़े.- रवि चन्द्रयान-2 के भी सफल प्रक्षेपन में शामिल थे.

भारत और चांद: इसरो की 55 वर्षों की तपस्या, अनगिनत मुश्किलें और चुनौतियां, तब जाकर लहराया परचम

रवि ने बताया कि इसरो से जुड़ने के बाद उन्हें सबसे पहले चन्द्रयान-2 के लॉन्चिग में शामिल किया गया. वर्ष 2019 में मिशन चन्द्रयान-2 में रवि कुमार प्रमुख नियंत्रकों में से एक थे. उन्हें चन्द्रयान-2 के सफल प्रक्षेपन में रवि को सफल कमांडिंग ऑपरेशन की जिम्मेवारी दी गई थी. रवि कुमार ने सीतामढ़ी से ही अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की. जवाहर नवोदय विद्यालय सीतामढ़ी से वर्ष 2005 में दसवीं और 2007 में बारहवीं पास की. जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र अमरेन्द्र कुमार व विपुल रमन ने कहा कि सीतामढ़ी के लिए एक गौरवान्वित पल है. इससे दिन-प्रतिदिन देश के मानचित्र पर सीतामढ़ी का सुन्दर पहचान बनाने के लिए अन्य लोग भी प्रेरित हो रहे हैं.

Tags: Bihar News, Chandrayaan-3

[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments